फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP Board: 30 percent teachers absent in evaluation

यूपी बोर्ड: मूल्यांकन में 30 प्रतिशत शिक्षक अनुपस्थित

Mon, 18 Mar 2024 08:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 08:09 PM IST
विज्ञापन
UP Board: 30 percent teachers absent in evaluation
यूपी बोर्ड: मूल्यांकन में 30 प्रतिशत शिक्षक अनुपस्थित
विज्ञापन

-हाईस्कूल की 12808 और इंटर की 10777 कॉपियों का हो चुका है मूल्याकंन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन में सोमवार को 30 प्रतिशत शिक्षक अनुपस्थित रहे हैं। हालांकि मूल्यांकन के काम में पहले की तुलना में तेजी आई है। विभाग का कहना है कि निर्धारित समय में मूल्यांकन का काम कर लिया जाएगा।
जिले को हाईस्कूल की 91014 कॉपियां जांच के लिए मिली हैं। इसके लिए 507 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई। इसमें से 147 अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल की अब तक 12808 कॉपियों का मूल्याकंन हो चुका है। पहले की तुलना कॉपियों की जांच का आंकड़ा बढ़ा है। वहीं, इंटर की 58925 कॉपियां जांच के लिए जिले को मिली है। कॉपियों की जांच के लिए 227 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई। इसमें से 87 शिक्षक अनुपस्थित रहें। इंटर की अब तक 10777 कॉपियों का मूल्याकंन हो चुका है। सुरक्षा व्यवस्था के साथ मूल्यांकन का काम चल रहा है। जिला विद्यालय ऑफिस में बने कंट्रोल रूम से मूल्यांकन केंद्रों पर नजर रखी जा रही है। 24 घंटे पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि मूल्याकंन का काम चल रहा है। कंट्रोल रूम से केंद्रों पर नजर रखी जा रही है। शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि मूल्यांकन में कोताही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed