{"_id":"6964ed6a49413068b8053915","slug":"up-big-news-17-medical-officers-dismissed-for-negligence-in-government-hospitals-in-uttar-pradesh-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Big News: 17 लापरवाह चिकित्साधिकारी बर्खास्त, गैंगस्टर एक्ट के दुरुपयोग पर कोर्ट नाराज; दिनभर की बड़ी खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Big News: 17 लापरवाह चिकित्साधिकारी बर्खास्त, गैंगस्टर एक्ट के दुरुपयोग पर कोर्ट नाराज; दिनभर की बड़ी खबरें
Mon, 12 Jan 2026 06:18 PM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: राहुल तिवारी
Updated Mon, 12 Jan 2026 06:18 PM IST
सार
UP Big News: हम आपके लिए दिनभर की प्रमुख खबरों का सार लेकर आए हैं। राष्ट्रीय युवा दिवस पर सीएम योगी ने युवाओं को गांव, ब्लाक में नशे के खिलाफ अभियान चलाने का सुझाव दिया। साथ ही कहा कि वे नशे के कारोबार को क्रैश करने के लिए काम करें। वहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट के कथित दुरुपयोग और पुलिस शक्तियों के मनमाने इस्तेमाल पर नाराजगी जताई है। इस संबंध में मांगी गई जानकारी हलफनामे में न देने पर कोर्ट ने राज्य के अपर मुख्य सचिव (गृह) को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। आइए, इन बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
विज्ञापन
UP Big News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
UP Big News: हम आपके समक्ष दिनभर के महत्वपूर्ण समाचार लेकर आए हैं। राष्ट्रीय युवा दिवस पर सीएम योगी ने युवाओं को गांव, ब्लाक में नशे के खिलाफ अभियान चलाने का सुझाव दिया। साथ ही कहा कि वे नशे के कारोबार को क्रैश करने के लिए काम करें। वहीं यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सरकारी अस्पतालों में लापरवाही बरतने वाले चिकित्साधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। 17 चिकित्साधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। उधर, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट के कथित दुरुपयोग और पुलिस शक्तियों के मनमाने इस्तेमाल पर नाराजगी जताई है। इस संबंध में मांगी गई जानकारी हलफनामे में न देने पर कोर्ट ने राज्य के अपर मुख्य सचिव (गृह) को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। आइए, सोमवार की इन बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
नशे के कारोबार के खिलाफ आगे आएं युवा
राजधानी लखनऊ में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर युवाओं को समर्पित कार्यक्रम 'युवा प्रतिभा सम्मान और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका' का आयोजन किया गया। यह आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने मौजूद लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर युवा कल्याण एवं खेल मंत्री गिरीश यादव ने कहा कि युवाओं का उत्साहवर्धन के लिए सीएम आए हैं। आज का दिन हमारे लिए प्रेरणा और संकल्प का दिन है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि उठो, जागो, तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। यह हमें एकाग्रता, अनुशासन और प्रेरणा देता है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
17 लापरवाह चिकित्साधिकारी बर्खास्त
यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सरकारी अस्पतालों में लापरवाही बरतने वाले चिकित्साधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। 17 चिकित्साधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। ये डॉक्टर लंबे समय से ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित पाए गए थे। मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले चार चिकित्साधिकारियों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। वहीं, स्थानांतरण के बाद नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण न करने वाले डॉ. गजेंद्र सिंह के विरुद्ध विभागीय जांच के निर्देश जारी किए गए हैं। केटी ट्रामा सेंटर के चार चिकित्साधिकारियों से कार्य में लापरवाही के आरोप में स्पष्टीकरण तलब किया गया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
गैंगस्टर एक्ट के दुरुपयोग पर कोर्ट नाराज
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट के कथित दुरुपयोग और पुलिस शक्तियों के मनमाने इस्तेमाल पर नाराजगी जताई है। इस संबंध में मांगी गई जानकारी हलफनामे में न देने पर कोर्ट ने राज्य के अपर मुख्य सचिव (गृह) को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। यह आदेश न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर की एकल पीठ ने दिया है। गाजियाबाद निवासी याची राजेंद्र त्यागी और दो अन्य आवेदकों ने पुलिस की ओर से गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई में शक्तियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए दर्ज मुकदमे को रद्द करने की मांग कर हाईकोर्ट में अर्जी दायर की थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कमिश्नरेट प्रणाली में गैंगचार्ट को मंजूरी देने के लिए जिला मजिस्ट्रेट की शक्तियों को पुलिस आयुक्त को सौंपने से संबंधित अधिसूचनाओं और कानूनी प्रावधानों पर स्पष्टीकरण मांगा था। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
'बांग्लादेश और पाकिस्तान के हिंदुओं के बारे में भी सोचे सरकार'
सहारनपुर जिला कांग्रेस कार्यालय सहारनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर केक काटा गया और उनकी दीर्घायु की कामना की गई। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सांसद इमरान मसूद ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं का कत्लेआम हो रहा है, लेकिन केंद्र सरकार आंखें मूंदे बैठी है। उन्होंने कहा कि सरकार को बांग्लादेश और पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीरता से सोचना चाहिए। इमरान मसूद ने कहा कि यदि आज इंदिरा गांधी होतीं तो बांग्लादेश को उसी की भाषा में जवाब दिया जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने बांग्लादेश को डीजल देने का समझौता किया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
माघ मेले में तीन हजार करोड़ के कारोबार का अनुमान
महाकुंभ की तरह माघ मेला श्रद्धा के साथ ही व्यापार का भी बड़ा केंद्र बनकर उभर रहा है। संगम तट पर लगने वाला यह मेला न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि इससे स्थानीय और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी व्यापक संबल मिलता है। विशेषज्ञों के अनुसार, 44 दिनों तक चलने वाले माघ मेले में लगभग 15 से 20 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है जिससे करीब तीन हजार करोड़ रुपये के कारोबार और पांच लाख से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने का अनुमान है। मेला शुरू होने से लगभग एक माह पूर्व और समापन के बाद तक निर्माण, परिवहन, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वच्छता, व्यापार और प्रबंधन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होता है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर