फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Deputy CM Brajesh Pathak takes major action, 17 negligent medical officers dismissed... Know the full stor

यूपी: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक की बड़ी कार्रवाई, 17 लापरवाह चिकित्साधिकारी बर्खास्त...जानें पूरा मामला

Mon, 12 Jan 2026 03:34 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Mon, 12 Jan 2026 03:34 PM IST
सार

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए 17 चिकित्साधिकारियों को बर्खास्त किया है। ड्यूटी से गायब रहने, मरीजों से अभद्रता और आदेशों की अवहेलना पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
UP: Deputy CM Brajesh Pathak takes major action, 17 negligent medical officers dismissed... Know the full stor
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रदेश में लंबे समय से बिना सूचना के गायब चल रहे 17 डॉक्टरों को बर्खास्त करने के आदेश दिए गए हैं। यह आदेश उप मुख्मयंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष को दिया है। स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न जिला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात किए गए 17 डॉक्टर अनुपस्थित चल रहे हैं। इन्हें कार्यभार ग्रहण करने के लिए नोटिस भी दिया गया, लेकिन उन्होंने कोई मुकम्मल जवाब नहीं दिया। ऐसे में इन्हें बर्खास्त करने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन


इसमें कानपुर देहात के बनीपारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के डॉ. महेन्द्र सिंह, बरेली सीएमओ के अधीन डॉ. विनय कुमार, औरैया अजीतमल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की डॉ. शालिनी, डॉ. प्रभा पाल, अछल्दा घसारा पीएचसी के डॉ. अजय राजपूत, गूरा बिधूना पीएचसी के डॉ. आलोक कुमार, जिला चिकित्सालय के डॉ. प्रदीप कुमार, वाराणसी सीएमओ कार्यालय के अधीन स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योत्सना पांडेय और प्रयागराज के सैदाबाद सीएचसी की डॉ. रेखा देवी शामिल हैं।
विज्ञापन


इसी तरह सहारनपुर कैलाशपुर पीएचसी के डॉ. अमित कुमार, अलीगढ़ जवां सीएचसी के डॉ. अन्दलीव रुवाब शुएब, प्रयागराज रामनगर सीएचसी के डॉ. विजय कुमार गुप्ता, झांसी बबीना पीएचसी के डॉ. अजय विक्रम सिंह, बाराबंकी जैदपुर सीएचसी के डॉ. बेनजीर, सुल्तानपुर जयसिंहपुर सीएचसी डॉ. जगराम वर्मा, सुल्तानपुर अखंडनगर पीएचसी के डॉ. सत्यनाम कुमार भारतीय और बरेली मीरगंज सीएचसी के डॉ. सुधाकर पांडेय शामिल हैं। इन सभी को बर्खास्त करने के लिए अपर मुख्य सचिव को निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों से अभद्रता पर चार डॉक्टर नपे

मरीजों से अभद्रता के आरोप में चार डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। शिकायत के बाद चारों आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ जांच कराई गई। इसके बाद चारों डॉक्टरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश अपर मुख्य सचिव को दिए गए हैं। इनमें लखनऊ के रामसागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय की डॉ. नेहा सिंह (सेठिया), महराजगंज जिला संयुक्त चिकित्सालय की डॉ. शालिनी वर्मा, मथुरा फरह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की डॉ. अंजलि वर्मन और यहीं के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राम गोपाल शामिल हैं।

तबादले के बाद कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर कार्रवाई के आदेश

कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से जालौन राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्थानान्तरण के बावजूद कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले जनरल सर्जरी विभाग के आचार्य डॉ. गजेन्द्र सिंह के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed