{"_id":"65171a7e737381a93f02a8f4","slug":"untrained-doctor-becomes-enemy-of-life-cuts-womans-intestines-na-news-c-30-1-smrt1014-10445-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अप्रशिक्षित चिकित्सक बने जान के दुश्मन, महिला की आंत काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अप्रशिक्षित चिकित्सक बने जान के दुश्मन, महिला की आंत काटी
विज्ञापन
नागल। क्षेत्र में अप्रशिक्षित चिकित्सक रोगियों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। गलत उपचार से दंगडोली निवासी महिला की मौत के बाद अब गांव अंबोली निवासी आसमीन की जान पर बन आई है। पीड़ित परिजनों की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आरोपी झोलाछाप चिकित्सकों की जांच शुरू कर दी।
गांव अंबोली निवासी साहिरा ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह 26 सितंबर को अपनी भाभी आसमीन को लेकर नागल में एक महिला चिकित्सक के पास गई थी। मना करने के बावजूद चिकित्सक ने उसकी भाभी का गर्भपात कर दिया। इस दौरान उसकी आंत और बच्चेदानी कट गई। उन्होंने पीड़िता को गंभीर हालत में जौली ग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें चिकित्सक द्वारा गलत इलाज की जानकारी हुई। उसने आरोपी झोलाछाप चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बता दें, कि एक सप्ताह पहले भी गांव दंगडोली निवासी रुचिन की पत्नी बेबी को कस्बे के एक अप्रशिक्षित चिकित्सक ने बुखार का गलत इलाज कर दिया था। जिस वजह से महिला की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
उधर, सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नितिन कुमार ने बताया कि दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी गई है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।