फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Unstable canteen for workers and new foster care center for working women

Noida News: मजदूरों को मिलेगी अटल कैंटीन और कामगार महिलाओं को नए पालना केंद्र

Sat, 16 Aug 2025 06:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Aug 2025 06:43 PM IST
विज्ञापन
Unstable canteen for workers and new foster care center for working women
सीएम ने की घोषणा, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर शुरू होगी योजना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार मजदूरों के लिए अटल कैंटीन और कामगार महिलाओं के लिए नए पालना केंद्र बनाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ये घोषणा की स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में की। उन्होंने कहा कि मजदूरों को 5 रुपये में पौष्टिक भोजन मिलेगा, झुग्गी-बस्तियों में घर और महिलाओं के लिए नए पालना केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें कामकाजी महिलाओं के बच्चों की देखभाल की सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर अटल कैंटीन योजना शुरू होगी। इस कदम से मेहनतकश मजदूरों को भोजन मिलेगा। वे मजदूरों के रोजगार, बच्चों की पढ़ाई और परिवार की जरूरतों के लिए हरसंभव मदद करेंगी। झुग्गी-बस्ती वासियों को घर दिए जाएंगे। उनका सपना है कि दिल्ली का हर नागरिक सम्मान के साथ जी सके।
विज्ञापन


महिलाओं के लिए 500 पालना गृह और सेंटर
महिलाओं के लिए सरकार 500 नए पालना केंद्र बनाएगी। ये टैक्सी ड्राइवर और श्रमिक महिलाओं के लिए होंगे जहां वे अपने बच्चों को सुरक्षित छोड़कर निश्चिंत होकर काम पर जाएंगी। बच्चों की 100 फीसदी सुरक्षा होगी। 300 आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों के लिहाज से अपग्रेड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed