{"_id":"6b0998725af8b4e40c0b336f","slug":"unsanitary-conditions-in-greater-noida-girls-hostel-mess-kitchen-operations-suspended-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाने में मिले कीड़े: ग्रेटर नोएडा के गर्ल्स हॉस्टल की मेस में छापा, सैंपल जांच को भेजा, रसोई में लगा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाने में मिले कीड़े: ग्रेटर नोएडा के गर्ल्स हॉस्टल की मेस में छापा, सैंपल जांच को भेजा, रसोई में लगा ताला
Fri, 27 Nov 2026 08:19 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 27 Nov 2026 08:19 PM IST
सार
एक गर्ल्स हॉस्टल की मेस में छात्राओं की शिकायत पर खाने में कीड़े मिले और गंदगी पाई गई। इसके बाद हॉस्टल की रसोई का संचालन बंद कर दिया गया है। पास्ता का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
पास्ता सैंपल जांच को भेजा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नॉलेज पार्क-3 स्थित मगध इन गर्ल्स हॉस्टल की मेस में खाने में कीड़े मिलने की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को जांच की। जिलाधिकारी के निर्देश पर पहुंची टीम ने मेस की रसोई में साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई व्यवस्था उचित नहीं मिलने पर रसोई का संचालन तत्काल बंद करा दिया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सफाई व्यवस्था में सुधार होने तक रसोई संचालित नहीं की जा सकेगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम में शामिल मुकेश कुमार और विजय बहादुर पटेल ने हॉस्टल की मेस में पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
टीम ने मेस में तैयार किए जा रहे पास्ता का एक नमूना भी लिया। जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। वहीं रसोई में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने पर अधिकारियों ने सुधार होने तक संचालन बंद करा दिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को हॉस्टल की मेस में छात्राओं को परोसे गए पास्ता और सॉस में कीड़े रेंगते दिखाई देने का मामला सामने आया था। छात्राओं ने खाने की प्लेट में कीड़े मिलने पर नाराजगी जताते हुए हॉस्टल प्रबंधन से शिकायत की थी। हॉस्टल में रहने और खाने के लिए अभिभावकों से मोटी रकम वसूली जाती है। बावजूद भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जा रहा है।
मामले से जुड़ी शिकायत सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी। इसके बाद जिलाधिकारी ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग को जांच के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को हुई कार्रवाई के बाद अब पास्ता की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
