{"_id":"6b099f4bfda7b55eac07f15b","slug":"eight-ticket-windows-four-staff-members-and-only-one-system-operational-noida-news-c-1-noi1095-4977223-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आठ टिकट खिड़कियां, चार कर्मचारी और एक ही सिस्टम चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आठ टिकट खिड़कियां, चार कर्मचारी और एक ही सिस्टम चालू
विज्ञापन
-रेलवे आरक्षण केंद्र पर यात्रियों की परेशानी बढ़ी, दिव्यांगों, महिलाओं और बुजुर्गों को लाइन में करना पड़ रहा इंतजार
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-33 स्थित रेलवे आरक्षण केंद्र पर स्टाफ की कमी के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र पर टिकट बुकिंग के लिए आठ काउंटर बने हैं, लेकिन इनमें से केवल एक ही काउंटर संचालित हो रहा है। चार कर्मचारियों की तैनाती के बावजूद एक ही सिस्टम चालू होने से टिकट बनवाने के लिए यात्रियों की लंबी कतार लग रही है। इससे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
केंद्र पर दिव्यांग, महिलाओं और बुजुर्गों को भी टिकट बनवाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक दिव्यांग यात्री ने काउंटर पर अपना दिव्यांग कार्ड भी दिखाया, लेकिन इसके बावजूद उसे लाइन में पीछे भेज दिया गया। यात्रियों का कहना है कि जब केंद्र पर आठ काउंटर बनाए गए हैं, तो सभी को संचालित किया जाना चाहिए। वहीं, आरक्षण केंद्र के संचालक पीआरएस अधिकारी सुरेश त्यागी ने बताया कि यहां कुल चार कर्मचारियों का स्टाफ है, जिन्हें अलग-अलग शिफ्ट के हिसाब से काम करना होता है।