{"_id":"66154b8bdcbee4340b03c982","slug":"unknown-people-breached-the-security-of-delhi-metro-noida-news-c-340-1-del1011-45007-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा में अज्ञात लोगों ने लगाई सेंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा में अज्ञात लोगों ने लगाई सेंध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-यमुना बैंक यार्ड में घुसकर मेट्रो के कोच को कर दिया बदरंग
-स्प्रे कर लिखा गया एएए, डेमो और शाहदरा में लिखा नो प्रॉब्लम
-मेट्रो पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किए दो मामले, जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा में सेंध लगाने का मामला सामने आया है। कुछ लोग यमुना बैंक यार्ड की दीवार तोड़कर अंदर घुस गए और मेट्रो के कई कोच को बदरंग कर दिया। आरोपियों ने कई कोच पर स्प्रे कर एएए और डेमो लिख दिया। यमुना बैंक मेट्रो थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर ही रही थी कि शाहदरा मेट्रो स्टेशन खड़ी एक मेट्रो ट्रेन के कई कोच पर नो प्रॉब्लम लिखकर आरोपियों ने पुलिस को खुली चुनौती दे दी। पुलिस ने शास्त्री पार्क मेट्रो थाने में दूसरा मामला दर्ज कर लिया है। मेट्रो के स्पेशल स्टाफ के साथ साथ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और अपराध शाखा की टीम भी आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
पहला मामला 31 मार्च का है। यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन यार्ड में कार्यरत मेट्रो कर्मियों ने कई कोच पर पेंट से कुछ लिखा हुआ देखा। इसकी सूचना तुरंत यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पुलिस को दी गई। छानबीन के दौरान पुलिस ने देखा कि जिसने भी कोच पर स्प्रे किया था वह यार्ड की दीवार तोड़कर अंदर घुसा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कई कोचों पर विभिन्न रंगों के स्प्रे किया गया था। कोचों पर डेमो और एएए जैसे शब्द लिखे गए थे। पुलिस ने छानबीन कर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस यार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर छानबीन कर रहे थे कि चार अप्रैल को पुलिस को शाहदरा मेट्रो स्टेशन के पास पटरियों पर खड़ी एक ट्रेन में कई कोच में स्प्रे करने का मामला सामने आया। यहां आरोपी ने पेड़ पर चढ़कर पटरियों पर खड़ी ट्रेन तक पहुंचे और कोच पर नो प्रॉब्लम लिख दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस दोनों मामले दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
-- -- -- -- -
पहले भी हो चुकी है घटना
जांच से जुड़े अधिकारी का कहना है कि इससे पहले केरल और गुजरात से भी इसी तरह की घटना सामने आ चुकी है। जांच करने पर पता चला कि विदेशी नागरिक अन्य कलाकारों ने मनोरंजन के लिए इस तरह की घटना को अंजाम दिया था। हालांकि दिल्ली पुलिस इन मामलों को गंभीरता से ले रही है। पुलिस कोच पर लिखे गए संदेश को समझने और इन शब्दों को डिकोड करने की कोशिश कर रही है। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस मेट्रो स्टेशनों के यार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
2022 में कोच्चि में हुई थी घटना
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मई 2022 में अज्ञात लोगों ने कोच्चि में मेट्रो यार्ड के कांटेदार तारों को तोड़कर अंदर घुस गए थे और कोच पर बर्न, स्पलैश और फर्स्ट हिट कोच्चि जैसे शब्द लिख दिए थे। इसी तरह से अक्तूबर 2022 में अहमदाबाद के एक मेट्रो स्टेशन पर आरोपियों ने कोच पर स्प्रे कर दिया था। बाद में गुजरात पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा था, जो पेटिंग का काम करते थे। पुलिस अधिकारी को आशंका है कि इसी तरह के किसी समूह ने घटना को अंजाम दिया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (परिवहन) विजय सिंह ने बताया कि दोनों मामले की जांच कर रही है।