फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   university of kajakistan provide free education

कजाकिस्तान यूनिवर्सिटी में मिलेगी शिक्षा

Mon, 29 Aug 2022 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
university of kajakistan provide free education
नगीना। कजाकिस्तान गवर्नमेंट नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी की डीन एसए अल्तनाए ने बताया कि कजाकिस्तान की सरकारी यूनिवर्सिटी में 2000 भारतीय विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जिनमें 44 मेवाती हैं। वह राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मालब के सेमिनार में आए थे। उन्होंने कहा कि यदि मेवात की लड़कियां शिक्षा के लिए कजाकिस्तान आएंगी तो उनके लिए यूनिवर्सिटी की तरफ से टिकट और वीजा मुफ्त दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेडिकल शिक्षा की पढ़ाई काफी बच्चे विदेश में करते हैं। इन बच्चों के साथ पढ़ाई के नाम पर कई जगह धोखाधड़ी भी होती है। गड़बड़ी को रोकने तथा भारतीय बच्चों को उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए कजाकिस्तान की सरकारी यूनिवर्सिटी ने भारत में कई कार्यक्रम रखें हैं। उन्होंने ऐलान किया कि पिछड़े क्षेत्र मेवात में एक स्कालरशिप टेस्ट आयोजित करेंगे। टेस्ट में जो बच्चा टॉप करेगा उनकी प्रथम साल की ट्यूशन फीस यूनिवर्सिटी द्वारा माफ की जाएगी। मौके पर अमित वत्स, शिक्षाविद सरफराज नवाज, राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता सफी मोहम्मद, सीए मुख्तियार, मॉड्यूलस अकेडमी संस्थापक सोरव खान अलवर, पूर्व पार्षद अलताफ हुसैन, वरिष्ठ अधिवक्ता रमजान चौधरी, भाजपा नेता एजाज अहमद, मास्टर आजाद, सुनील तायल, अब्दुल रसीद मेव, अनीश फरीदाबाद सहित काफी गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed