फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Uncontrolled new Thar fell from the first floor while riding on lemon

Noida News: नींबू पर पहिया चढ़ाने के दौरान अनियंत्रित नई थार पहली मंजिल से गिरी

Tue, 09 Sep 2025 08:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled new Thar fell from the first floor while riding on lemon
संशोधित -------
विज्ञापन

-महिला और शोरूम कर्मचारी हुए घायल, ज्यादा एक्सीलेटर देने से हुआ हादसा, पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शो रूम में नींबू पर पहिया चढ़ाने के दौरान महिला का पैर एक्सीलेटर पर अधिक दबने से नई थार अनियंत्रित होकर पहली मंजिल से नीचे गिरकर चकनाचूर हो गई। हादसे में कार सवार महिला मणि पवार और शोरूम का कर्मचारी विकास घायल हो गए। गनीमत यह रही कि एयर बैग मौके पर खुल गया और जिससे दोनों की जान बच गई। उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दे दी।

शोरूम के कर्मचारियों ने बताया कि इंदिरापुरम निवासी प्रदीप अपनी पत्नी मणि के साथ विकास मार्ग स्थित महिंद्रा शोरूम में सोमवार शाम को थार खरीदने आए थे। कार की चाबी दंपती को सौंप दी गई थी। वह पूजा के लिए एक पंडित भी साथ लेकर आए थे। पहली मंजिल पर स्थित शोरूम में ही उन्होंने वाहन की पूजा की। महिला को रस्म के लिए कार का पहिया नींबू पर चढ़ाना था। महिला शोरूम के कर्मचारी विकास के साथ कार में सवार हो गईं। कर्मचारी महिला को कार के फीचर के बारे में बताया। महिला ने कार स्टार्ट करने के बाद उत्साह में तेजी से एक्सीलेटर दबा दिया। अचानक कार तेजी से आगे की तरफ भागी और पहली मंजिल से शीशे को तोड़ते हुए सीधे सड़क पर जा गिरी और पूरी तरह से पलट गई। गनीमत रहा कि उस दौरान नीचे सर्विस रोड से कोई गुूजर नहीं रहा था वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

क्रेन के जरिए कार को सीधा किया। पूर्वी जिला के पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed