फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Unclaimed dogs attacked seven year old child, scratched at many places

Noida News: लावारिस कुत्तों ने सात साल के बच्चे पर किया हमला, कई जगह पर नोंचा

Wed, 12 Apr 2023 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Unclaimed dogs attacked seven year old child, scratched at many places
फोटो :
विज्ञापन

लावारिस कुत्तों ने सात साल के बच्चे को काटा

- गौड़ सिटी दो के 14 एवेन्यू सोसाइटी की घटना, आसपास मौजूद लोगों ने बचाया
- पिता और निवासियाें ने की बिल्डर और प्राधिकरण से शिकायत
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी दो के 14 एवेन्यू सोसाइटी में मंगलवार की रात लावारिस कुत्तों के झुंड ने सात साल के बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को जमीन पर गिरा दिया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह बच्चे को बचाया। कुत्तों ने बच्चे की गर्दन और हाथ में काट लिया है। घटना के बाद से बच्चा काफी सहमा हुआ है। वहीं मामले में निवासियों में काफी रोष है। उन्होंने इसकी शिकायत बिल्डर और प्राधिकरण से की है।
गौड़ सिटी दो के 14 एवेन्यू सोसाइटी में स्वतंत्र कुमार सिंह सपरिवार रहते हैं। मंगलवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे बेटा स्वांजल सिंह (7) सोसाइटी के पार्क में खेलने गया था। टावर के पास चार से पांच लावारिस कुत्तों के झुंड ने बेटे पर हमला कर दिया। कुत्तों ने स्वांजल को जमीन पर गिरा दिया। पास में टहल रहे सोसाइटी के दो निवासी तुरंत मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को वहां से भगाया। उसके बाद निवासी बच्चे को लेकर घर पहुंचे। परिजन ्रतुरंत बच्चे को लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को घर भेज दिया गया। बच्चे के हाथ और गर्दन पर कुत्तों के नोंचने के निशान है। पिता ने बताया कि घटना के बाद से बच्चा सहमा हुआ है। वह डर के कारण नीचे जाने से इन्कार कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने लावारिस कुत्तों की शिकायत बिल्डर और मेंटेनेंस टीम से की है। साथ ही ट्विटर पर प्राधिकरण और प्रशासन से भी शिकायत की है। उनको आरोप है कि सोसाइटी के लावारिस कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बाद भी कुत्तों पर अंकुश नहीं लग रहा है। गौरतलब है कि पिछले दो सप्ताह में चार घटनाओं को कुत्तों ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लावारिस कुत्तों का खाना खिलाने का विरोध
सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि पशु प्रेमी सोसाइटी के अंदर कुत्तों को खाना खिलाते हैं। इस कारण बाहर से लावारिस कुत्ते सोसाइटी के अंदर आ जाते है। निवासियों की ओर से कई बार कुत्तों को सोसाइटी के बाहर खाना खिलाने की अपील की गई है। जिस पर पशु प्रेमी ध्यान नहीं दे रहे हैं। मंगलवार को हुई घटना के बाद निवासियों ने एक बार फिर मेंटेनेंस टीम ने सोसाइटी के बाहर फीडिंग प्वाइंट बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed