फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Unable to rob a bag full of cash, they broke the gold chain and fled.

Noida News: नकदी से भरा बैग लूटने में रहे नाकाम, साेने की चेन तोड़कर भागे

Mon, 27 Oct 2025 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Unable to rob a bag full of cash, they broke the gold chain and fled.
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र के शास्त्रीनगर इलाके में युवक से शातिरों ने पांच लाख रुपये से भरा बैग लूटने का प्रयास किया। युवक की सूझबूझ की वजह से वह बैग नहीं छीन सके तो उनके गले में पड़ी सोने की चेन तोड़कर भाग गए। मामले में शास्त्रीनगर निवासी विक्रांत चौधरी ने थाने में दो लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

विक्रांत चौधरी ने बताया कि वह 23 अक्तूबर की रात को करीब आठ बजे गुड़गांव से लौटे थे। उनके पास पांच लाख की नकदी से भरा बैग था। वह अपने घर के निकट पहुंचे तो दो युवक आए और उनके हाथ से नकदी से भरा बैग लूटने का प्रयास किया। वह काफी देर तक उन लोगो से जूझे। आरोपी बैग लूटने में नाकाम रहे तो उन्होंने जाते वक्त उनके गले से सोने चेन तोड़ ली और धमकी देते हुए भाग गए। घटना को अंजाम देने वालों को उन्होंने पहचान लिया। उनका कहना है कि घटना को रेकी कर अंजाम दिया गया। आरोपियों को पहले से पता था कि उनके पास नकदी है। मामले में उन्होंने अभिषेक और मोनू को नामजद कराते हुए मुकदमा दर्ज कराया। इस बारे में एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि जांच कराई जा रही है। रास्ते व आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले गए हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed