उमरा टीम ने कि रंज को हराया
नूंह। पलवल खंड के गांव कलवाका में आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट में नगीना खंड के गांव उमरा की टीम ने किरंज को हराकर जीत हासिल की। फाइनल मैच में उमरा की टीम ने 21-10 से मैच जीता। जिससे उमरा गांव की टीम को एक ट्रॉफी के साथ आयोजकों द्वारा 11 हजार का इनाम दिया गया। जबकि दूसरे नंबर पर आने वाली किरंज की टीम को 5 हजार रुपये का इनाम दिया गया। इस प्रतियोगिता में उमरा गांव के अलावा अन्य 32 टीमों ने भाग लिया। नए साल में उमरा गांव की यह लोकल टूर्नामेंट में लगातार 5वीं जीत है। इस मौके पर उमरा टीम के कप्तान अहमद मुस्तलहा व खिलाड़ी इरफान खान, शाहरुख, इप्फितयार, शकील, मुनफेद, मसूद और आरिफ खान ने बताया कि यह उनके और गांव के लिए बहुत ही खुशी का विषय है। उनकी टीम के सभी साथी लंबे समय से खेल रहे हैं, जिससे अब वे लगातार जीत हासिल कर रहे हैं।