फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Uleta road construction work at halt

बजट खत्म, अकलीमपुर से उलेटा मार्ग का कार्य ठप

Tue, 22 Sep 2020 11:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Uleta road construction work at halt
नगीना। सड़क एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा उलेटा से अकलीमपुर नूंह के लिए बनाई जा रही सड़क का बजट खत्म होने के कारण निर्माण कार्य रुक गया है। दूसरी तरफ पीडब्ल्यूडी विभाग ने उच्च अधिकारियों से बजट की मांग की है। इस सड़क के लिए राज्य सरकार ने 2 वर्ष पूर्व 50 लाख रुपये का बजट मंजूर किया था। फिलहाल बजट समाप्त होने के कारण कार्य रुका हुआ है।
विज्ञापन

कब तक काम रुका रहेगा कोई नहीं बता रहा है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। उलेटा से अकलीमपुर गांव को जोड़ने के लिए कोई पक्का रास्ता नहीं है। गांव के सरपंच असरुद्दीन, नदीम लंबरदार, अस्लूप, अकबर लंबरदार, मौज खान पंच ने बताया कि सड़क का काम कई महीने से बंद है। फिरोजपुर झिरका सड़क एवं लोक निर्माण विभाग के एसडीओ फिरोजपुर झिरका आस मोहम्मद ने बताया कि 50 लाख रुपये का बजट मंजूर हुआ था और पैसे की आवश्यकता है इसलिए फाइल उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed