{"_id":"645107cf5e6b7cb3e30684be","slug":"two-youths-riding-scorpio-were-seen-stunting-on-expressway-video-viral-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में बेखौफ स्टंटबाज: स्कार्पियो के गेट कर फिल्मी अंदाज में स्टंट, एक ने की फायरिंग; दूसरे ने दिखाई पिस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में बेखौफ स्टंटबाज: स्कार्पियो के गेट कर फिल्मी अंदाज में स्टंट, एक ने की फायरिंग; दूसरे ने दिखाई पिस्टल
Tue, 02 May 2023 06:28 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 02 May 2023 06:28 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर रील की दीवानगी इतनी बढ़ गई है कि हर दिन स्टंट के वीडियो सामने आ रहे हैं। ताजा मामला नोएडा का है।
विज्ञापन
स्कार्पियो पर स्टंट करते युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया रील्स की दीवानगी इतनी बढ़ती जा रही है कि बीते सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों पर स्कार्पियो सवार युवकों का वीडियो वायरल हुआ है। जिस पर संज्ञान लेकर नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एक का 37 हजार रुपये का चालान काटा है, जबकि दूसरी कार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो भी नोएडा का है। जिसमें स्कार्पियो पर लटक कर एक युवक फायरिंग कर रहा है।
एक्सप्रेस वे पर बनाया कार स्टंट का वीडियो
पहला मामला नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे का है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, यह वीडियो नोएडा से ग्रेटर नोएडा की ओर जाते समय एक्सप्रेस वे पर बनाया गया है। हरियाणा नंबर की काली स्कार्पियो का अगला गेट खोल कर युवक खतरनाक स्टंट करता दिख रहा है। कार के दाई-बाई से ओवरटेक करने वाले वाहनों से टकराने का डर है। कार के नंबर के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने 37 हजार रुपये का चालान किया है।
पिस्टल से फायरिंग करता दिखा स्टंटबाज
वहीं दूसरे वीडियो में ग्रे रंग की स्कार्पियो की ड्राइवर सीट पर बैठा युवक भी हाथ बाहर निकाल कर पिस्टल लिए दिख रहा है। दूसरा युवक पिछले गेट पर लटक कर पिस्टल से फायरिंग करता हुआ दिख रहा है। करीब दस सेकेंड के इस वीडियो को नोएडा का बताया जा रहा है। डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव का कहना है कि इस तरह के मामले में चालान काटने के साथ स्थानीय पुलिस के सहयोग से कठोर कार्रवाई कराई जाएगी।