फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   two youths riding Scorpio were seen stunting on expressway video viral

नोएडा में बेखौफ स्टंटबाज: स्कार्पियो के गेट कर फिल्मी अंदाज में स्टंट, एक ने की फायरिंग; दूसरे ने दिखाई पिस्टल

Tue, 02 May 2023 06:28 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 02 May 2023 06:28 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर रील की दीवानगी इतनी बढ़ गई है कि हर दिन स्टंट के वीडियो सामने आ रहे हैं। ताजा मामला नोएडा का है। 

विज्ञापन
two youths riding Scorpio were seen stunting on expressway video viral
स्कार्पियो पर स्टंट करते युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया रील्स की दीवानगी इतनी बढ़ती जा रही है कि बीते सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों पर स्कार्पियो सवार युवकों का वीडियो वायरल हुआ है। जिस पर संज्ञान लेकर नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एक का 37 हजार रुपये का चालान काटा है, जबकि दूसरी कार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो भी नोएडा का है। जिसमें स्कार्पियो पर लटक कर एक युवक फायरिंग कर रहा है। 
विज्ञापन


एक्सप्रेस वे पर बनाया कार स्टंट का वीडियो
पहला मामला नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे का है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, यह वीडियो नोएडा से ग्रेटर नोएडा की ओर जाते समय एक्सप्रेस वे पर बनाया गया है। हरियाणा नंबर की काली स्कार्पियो का अगला गेट खोल कर युवक खतरनाक स्टंट करता दिख रहा है। कार के दाई-बाई से ओवरटेक करने वाले वाहनों से टकराने का डर है। कार के नंबर के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने 37 हजार रुपये का चालान किया है।
विज्ञापन


पिस्टल से फायरिंग करता दिखा स्टंटबाज
वहीं दूसरे वीडियो में ग्रे रंग की स्कार्पियो की ड्राइवर सीट पर बैठा युवक भी हाथ बाहर निकाल कर पिस्टल लिए दिख रहा है। दूसरा युवक पिछले गेट पर लटक कर पिस्टल से फायरिंग करता हुआ दिख रहा है। करीब दस सेकेंड के इस वीडियो को नोएडा का बताया जा रहा है। डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव का कहना है कि इस तरह के मामले में चालान काटने के साथ स्थानीय पुलिस के सहयोग से कठोर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed