{"_id":"6a9c35d1a09f8e5e81058e3d","slug":"two-youths-drown-in-river-while-tying-rope-to-a-boat-in-bisrakh-2026-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में हादसा: नाव में रस्सी बांधते समय दो युवक नदी में डूबे, रेस्क्यू टीमें तलाश में जुटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में हादसा: नाव में रस्सी बांधते समय दो युवक नदी में डूबे, रेस्क्यू टीमें तलाश में जुटीं
Sat, 05 Sep 2026 09:02 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 05 Sep 2026 09:02 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा के बिसरख में शनिवार को हादसा हो गया। यहां दो युवक नदी में डूब गए। दोनों नाव में रस्सी बांधने का काम कर रहे थे।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिसरख कोतवाली क्षेत्र के यूसुफपुर चक गांव के पास शनिवार को नाव में रस्सी बांधने के दौरान दो युवक नदी में डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दोनों युवकों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। देर शाम तक दोनों का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक डूबने वाले युवकों की पहचान शिव राजपूत (19) निवासी गांव हाजीपुर थाना स्याना बुलंदशहर और सौरव (20) निवासी गांव बिजलीपुर थाना खुर्जा बुलंदशहर के रूप में हुई है। दोनों वर्तमान में बिसरख कोतवाली क्षेत्र के यूसुफपुर चक गांव में रह रहे थे।
विज्ञापन
बताया गया कि शनिवार को दोनों युवक नाव में रस्सी बांधने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से दोनों नदी में गिर गए और गहरे पानी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों की तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन
हादसे की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया। फायर सर्विस की टीम भी रेस्क्यू अभियान में जुटी है। गोताखोरों की मदद से नदी में दोनों युवकों की तलाश की जा रही है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। मीडिया सेल पुलिस का कहना है कि युवकों की तलाश की जा रही है।