{"_id":"66362efab816fdc2920a602b","slug":"two-youths-died-in-septic-tank-noida-sector-26-2024-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Noida: सेप्टिक टैंक की सफाई करते वक्त हादसा, जहरीली गैस की चपेट में आने से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: सेप्टिक टैंक की सफाई करते वक्त हादसा, जहरीली गैस की चपेट में आने से दो की मौत
Sat, 04 May 2024 06:20 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 04 May 2024 06:20 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 26 में सेप्टिक टैंक की सफाई के वक्त दो युवकों की मौत हो गई। बेहोशी होने पर दोनों को कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन
सेप्टिक टैंक में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली से सटे नोएडा में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान हादसा हो गया। नोएडा के सेक्टर 26 में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक एक मकान में सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे थे। जहरीली गैस की चपेट में आने से दोनों को दम घुट गया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, दो लोगों को घर में बने सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए बुलाया गया था। दोनों सफाई के लिए टैंक में उतर गए। तभी जहरीली गैस बनने के कारण दोनों बेहोश हो गए। जिन्हें बाद में नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल सेक्टर 27 में भर्ती किया गया है। जहां दोनों की मृत्यु हो गई है। दोनों व्यक्तियों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन