{"_id":"5d77e6248ebc3e012f280024","slug":"two-youth-killed-in-road-accident-mewat-news-noi460495551","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, मासूम समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, मासूम समेत तीन घायल
विज्ञापन
घायल युवक।
- फोटो : ????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू। तावडू-बिलासपुर रोड पर मंगलवार शाम हिंद नर्सरी गांव झामुवास के पास सड़क हादसे में दो अलग-अलग बाइकों पर सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक बच्चा समेत तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया व मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए नूंह सीएचसी भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक शाम करीब 5:15 बजे बाइक सवार संदीप अपनी मां ओमकला और तीन वर्षीय भतीजे मुकुल को नगर के निजी अस्पताल से दवाई दिलाकर अपने घर गांव पथरेड़ी जिला गुरुग्राम लौट रहे थे। जबकि दूसरी बाइक पर सवार आरिफ (20) व इरफान (22) निवासी वार्ड दो तावडू भी उनके पीछे चल रहे थे। पीड़ित परिजनों व चश्मदीदों के मुताबिक उसी दौरान अज्ञात वाहन चालक तेज गति व लापरवाही से आया और दोनों बाइकों को अपनी चपेट में लेते हुए फरार हो गया। हादसे में एक बाइक पर सवार आरिफ व इरफान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि मां-बेट के दोनों पैर व हाथ फ्रैक्चर हो गए। वहीं तीन वर्षीय भतीजा घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल संदीप को शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड नूंह रेफर कर दिया गया।
तावडू थाना प्रभारी विशाल कुमार ने बताया कि हादसे में आरिफ पुत्र अय्यूब (20) व इरफान पुत्र खुर्शीद (22) निवासी तावडू की मौके पर मौत हो गई। जबकि संदीप पुत्र सुमेर (27) ओम कला पत्नी सुमेर (48) मुकुल पुत्र राजेश (3) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा किन कारणों से हुआ पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। उन्होंने बताया कि मृतक व घायल पक्ष की तरफ पुलिस को अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।