फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   two young girls made video on YouTube social media

नोएडा : यू ट्यूब पर वीडियो बना शैली और रक्षिता कर रहीं नाम, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही चर्चा 

Sun, 11 Apr 2021 09:05 PM IST
सुशील कुमार कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 11 Apr 2021 09:05 PM IST
सार

  • युवा डिजिटल माध्यम से नाम के साथ कमा रहे पैसा 
  • कई बड़े यूट्यूब और प्रोडक्शन के लिए किया काम 
  • नोएडा सेक्टर-15 में एक नया वीडियो शूट करने की तैयारी

विज्ञापन
two young girls made video on YouTube social media
शैली और रक्षिता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द कंटेंट फैक्ट्री की मल्टी टैलेंटेड प्रोड्यूसर शैली जैन और रक्षिता सिंह ने कुछ ऐसे वीडियो बनाएं, जिसके बाद यूट्यूब और फेसबुक पर चर्चा हुई। अब ये दोनों मार्केट के ट्रेंड से जुड़े विषय पर अलग-अलग काफी रोचक वीडियो बनाने की तैयारी कर रही हैं। 
विज्ञापन


एक तरफ जहां कोरोना के कारण लोग परेशान हैं, वहीं शहर के कई युवा डिजिटल माध्यम से नाम के साथ पैसा कमा रहे हैं। शैली जैन और रक्षिता सिंह की बात करें तो शैली ने एमबीए में मार्केटिंग स्पेशलाइजेशन से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। वहीं, रक्षिता ने टेडक्स के साथ कुछ समय काम किया है। दोनों ने कई बड़े यूट्यूब और प्रोडक्शन के लिए भी काम किया है, जिनमें से अमित भड़ाना, भुवन बम, कैरीमिनाटी, द वायरल फीवर, आशीष चंचलानी, एमिवे बंटाई, गजेंद्र वर्मा, स्टेबिन बेन, टी-सीरीज, सोनी म्यूजिक इंडिया, स्नूप डॉग और आईकोन जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन


लेकिन, इन्होनें अब अपना खुद का काम शुरु किया है। शैली और रक्षिता अपने इमेहनत और लगन से लोगों  बीच अब खुद की एक पहचान बनाना चाहती हैं, शैली और रक्षिता कहती हैं, 'हम अपने काम के लिए बहुत खुश हैं। अगर हम अपने अनुभव की बात करें, तो हमनें आज के मार्केटिंग ट्रेंड के अनुसार वायरल कंटेंट की अच्छी जानकारी हासिल की है। निश्चित रूप से, ये हमारे भविष्य के कंटेंट के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। हमारी पूरी कोशिश होगी कि हम अपने 'द कंटेंट फैक्ट्री' के जरिए लोगों के दिलों में जगह बना पाएं जल्दी ही नोएडा सेक्टर-15 के स्थित में एक नया वीडियो शूट करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed