{"_id":"65fb184dc3b713efac0aa05f","slug":"two-years-imprisonment-for-molesting-a-10-year-old-girl-grnoida-news-c-23-1-noi1091-28358-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 10 साल की बच्ची से छेड़खानी करने पर दो साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 10 साल की बच्ची से छेड़खानी करने पर दो साल की सजा
विज्ञापन
10 साल की बच्ची से छेड़खानी करने पर दो साल की सजा
छह वर्ष पहले बादलपुर थाना क्षेत्र में हुई थी वारदात
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। छह वर्ष पहले थाना बादलपुर क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले रिहान को जिला अदालत ने दो साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही पांच हजार का जुर्माना लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर 15 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। सजा सुनने के बाद दोषी कटघरे में बैठकर रोने लगा।
विशेष लोक अभियोजक चवनपाल सिंह ने बताया कि मामले की सुनवाई अपर सत्र विशेष न्यायाधीश (पाॅक्सो एक्ट) द्वितीय चंद्र मोहन श्रीवास्तव की अदालत में हुई। घटना 13 जनवरी 2018 को हुई थी। बादलपुर क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति के घर पर नल की बोरिंग हो रही थी। यहां रिहान सहित तीन लोग काम कर रहे थे। इस दौरान रिहान ने पीड़ित की 10 साल की बेटी से छेड़छाड़ की। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज किया गया। पुलिस ने रिहान को गिरफ्तार कर अदालत में चार्जशीट दाखिल की। ट्रायल के दौरान सात गवाह प्रस्तुत हुए। दोष सिद्ध होने पर अदालत ने रिहान को सजा सुनाई।