फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two workers got scorched due to sudden current after shutdown

शटडाउन के बाद अचानक करंट आने से दो कर्मी झुलसे

Thu, 24 Jun 2021 01:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Two workers got scorched due to sudden current after shutdown
नोएडा। सेक्टर-135 स्थित बिजली उपकेंद्र पर शटडाउन के बाद अचानक करंट आने से लाइन की मरम्मत कर रहे दो संविदाकर्मी झुलस गए। मौके पर मौजूद सहयोगियों ने पीड़ित देवेंद्र और सुदर्शन को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत सामान्य बताई जा रही है। डॉक्टरों ने तीन दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाने की संभावना व्यक्त की है। दोनों के इलाज का खर्च निगम और संविदा कंपनी उठाएगी। अधिकारियों ने मामले में लापरवाही की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि सेक्टर-135 बिजली उपकेंद्र पर कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। बुधवार सुबह उसकी मरम्मत के लिए ट्रांसमिशन से शटडाउन लिया गया था। कर्मचारियों ने शटडाउन में मरम्मत का काम शुरू कर दिया। करीब 11:45 बजे जब लाइन जोड़ने का काम शुरू हुआ तो अचानक करंट आने से देवेंद्र और सुदर्शन करंट से झुलस गए। मौके पर कर्मचारियों ने तुरंत लाइन से हटाया और दोनों को जेएस अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में दोनों की हालत सामान्य है। एसडीओ ने बताया कि यदि कर्मचारी मौके पर नहीं होते तो शायद बड़ी घटना हो जाती। कर्मचारियों ने दोनों को करंट वाले केबल से हटा लिया था। जिससे दोनों की जान बच गई। एसडीओ ने बताया कि संविदा कंपनी और निगम की ओर से कर्मचारियों का इलाज कराया जा रहा है। मामले में लापरवाही की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed