फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two women killed for dowry in Greno West

Noida News: ग्रेनो वेस्ट में दहेज के लिए दो महिलाओं की हत्या

Sun, 04 Jun 2023 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two women killed for dowry in Greno West
ग्रेनो वेस्ट में दहेज के लिए दो महिलाओं की हत्या
विज्ञापन

- दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने पति समेत अन्य पर केस दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में संदिग्ध हालात में दो विवाहिताओं मूलरूप से अलीगढ़ निवासी प्रभा और फर्रुखाबाद निवासी तृषा गंगवार की मौत हो गई। बेटियों की मौत की खबर सुनकर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगा पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने दोनों महिलाओं के पति समेत अन्य पर केस दर्ज किया है। एक मामले में चार और दूसरे मामले में नौ लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक फर्रुखाबाद के गांव बरझाला निवासी शैतान सिंह ने बेटी तृषा गंगवार की शादी 11 जुलाई 2021 को अभिनव राठौर से की थी। अभिनव परिवार के साथ ग्रेनो वेस्ट की निराला स्टेट सोसाइटी में रहता है। आरोप है कि विवाह में दिए गए दहेज से पति व अन्य ससुराल वाले खुश नहीं थे। वे अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। आरोपी तृषा को विवाह समारोह और मायके भी नहीं जाने देते थे। आरोपी दहेज की मांग पूरी न होने पर तृषा को तलाक देेने की धमकी देते थे। शुक्रवार को तृषा के जहर खाकर खुदकुशी करने की जानकारी मिलने पर परिजन ग्रेनो वेस्ट पहुंचे। पोस्टमार्टम के दौरान आरोपी पति फरार हो गया। पिता शैतान सिंह की शिकायत पर ससुर अश्वनी राठौर, सास अंजू राठौर, अर्पित राठौर देवर, पति अभिनव राठौर की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य मामले में अलीगढ़ के दीपुर गोवरा गांव निवासी रमेश चंद्र ने बिसरख कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बेटी प्रभा का विवाह चार मार्च 2022 को राजकुमार से किया था। राजकुमार ग्रेनो वेस्ट बिसरख कोतवाली क्षेत्र के बाला एनक्लेव के पास परिवार के साथ रहता है। प्रभा ने तीन माह पहले एक बेटी को जन्म दिया था। आरोप है कि पति समेत ससुराल वाले विवाह के बाद से अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांगें पूरी नहीं होने पर प्रभा का उत्पीड़न करते थे। एक जून को परिजन को प्रभा की मौत की सूचना मिली। परिजन मौके पर पहुंचे तो पता चला कि उनकी बेटे के गले व शरीर पर चोट के निशान है। मायके पक्ष ने पति व ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। बिसरख कोतवाली ने बताया कि इस मामले में पति राजकुमार, उसके भाई राम, श्याम, बहन पूजा बेबी और सास रामकली के अलावा सुमन राजवीर और अनमोल के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed