{"_id":"6ad8bd63e1540f954d000ba7","slug":"two-teams-reach-the-final-of-amitys-cricket-tournament-noida-news-c-1-noi1095-4856776-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचीं दो टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचीं दो टीमें
विज्ञापन
फोटो
नोएडा (संवाद)। एमिटी विश्वविद्यालय में चल रही अंतरसंस्थागत खेल प्रतियोगिता संगठन 2026 में बुधवार को पुरुष क्रिकेट के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें एमिटी लॉ स्कूल नोएडा और एमिटी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड फाइनेंस व एमिटी स्कूल ऑफ बिजनेस की संयुक्त टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।
पहले सेमीफाइनल में एमिटी लॉ स्कूल ने एमिटी ग्लोबल बिजनेस स्कूल को 14 रन से हराया। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 138 रन बनाए। तिमांशु ने 46 और रित्विक ने 40 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमिटी ग्लोबल बिजनेस स्कूल की टीम 124 रन ही बना सकी। ऋषभ ने 57 रन बनाए।
दूसरे सेमीफाइनल में एमिटी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड फाइनेंस व एमिटी स्कूल ऑफ बिजनेस की संयुक्त टीम ने एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी को छह विकेट से हराया। बायोटेक्नोलॉजी की टीम 74 रन पर सिमट गई। जवाब में संयुक्त टीम ने 78 रन बनाकर जीत दर्ज की। अनसब ने 32 और सुवैद ने 15 रन बनाए। अब गुरुवार को दोनों विजेता टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।