फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two sports bikes collide on Yamuna Expressway, one dead

ग्रेटर नोएडा : यमुना एक्सप्रेसवे पर दो स्पोर्ट्स बाइक टकराईं, एक की मौत

Mon, 28 Jun 2021 06:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 28 Jun 2021 06:09 AM IST
सार

  • हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर रेस लगाने और स्टंट दिखाने वाले बाइकर्स पर फिर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Two sports bikes collide on Yamuna Expressway, one dead
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नियमों को तोड़कर रविवार को दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे पर आकर फर्राटा भर रहीं दो स्पोर्ट्स बाइक आपस में ही टकरा गईं। हादसे में दिल्ली निवासी बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से एक दंपती की बाइक बाल-बाल बच गई। घायलों को ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक बाइक सवार ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर रेस लगाने और स्टंट दिखाने वाले बाइकर्स पर फिर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


नॉलेज पार्क थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र में मुर्शिदपुर गांव के पास जेवर की तरफ से ग्रेटर नोएडा की ओर फर्राटा भर रही एक बाइक का अचानक टायर फट गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर यमुना एक्सप्रेसवे पर गिर गई। इसी दौरान ठीक पीछे फर्राटा भर रही बाइक भी उससे टकराकर यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटते हुए गिर गई। हादसे का शिकार हुई बाइक बीएमडब्ल्यू और सुजुकी हायाबूसा कंपनी की हैं।
विज्ञापन


दसे में साउथ दिल्ली के महरौली निवासी राहुल तेवतिया (28) और रोहिणी निवासी यश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से हादसे का मीमो नॉलेज पार्क थाने में भेजा गया। इस बीच राहुल ने दम तोड़ दिया। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने परिजन को सूचना दी। बाइक सवारों के हेलमेट लगाने की जानकारी नहीं है। हादसे की जांच की जा रही है। इसके बाद ही पूरी जानकारी हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर रविवार मौत को न्योता देते हैं दिल्ली के बाइकर्स
दिल्ली की ओर से आने वाले बाइकर्स हर रविवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरते हैं। इनकी संख्या भी 50 से 100 तक होती है। ये जेवर पर टोल से बचने के लिए वापस लौट आते हैं। बाइकर्स खुद अपने लिए ही नहीं यमुना एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले हर वाहन के लिए खतरा पैदा करते हैं। पास से गुजरने के दौरान इनकी तेज आवाज से पास से गुजरने वाले वाहन चालक भी कई बार अनियंत्रित हो जाते हैैं।

अमर उजाला के चेताने के बाद कसा था पुलिस ने शिकंजा
पांच माह पहले अमर उजाला ने हर रविवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने व स्टंट करने वाले बाइक सवारों का मुद्दा उठाया था। इस दौरान पुलिस ने चालान करने और जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की बाइकर्स को चेतावनी दी थी। इसके बाद बाइकर्स ने यमुना एक्सप्रेसवे पर आना छोड़ दिया था, लेकिन अनलॉक होने के बाद फिर यहां आना शुरू कर दिया है।


पूर्व में भी यमुना एक्सप्रेसवे पर आने वाले स्पोर्ट्स बाइक सवारों पर कार्रवाई की गई थी। इसके बाद यहां आना छोड़ दिया था। अब फिर इनकी निगरानी कर कार्रवाई होगी। रविवार को बाइकर्स का समूह यमुना एक्सप्रेसवे पर नहीं आया था। केवल दो बाइक ही आई थीं।
- राजेश कुमार सिंह, डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed