फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two smugglers supplying ganja arrested

Noida News: गांजा सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 04 Aug 2025 09:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers supplying ganja arrested
-आंध्र प्रदेश से गांजा खरीदकर दिल्ली-एनसीआर में करते थे बिक्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आंध्र प्रदेश से गांजा खरीदकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विजय और विनीत कुमार के रूप में हुई है। दोनों गोथरा भुकरान गांव, सीकर, राजस्थान के रहने वाले हैं। फरवरी में 156.742 किलो गांजा के साथ दो तस्करों के पकड़े जाने के बाद से ये अपनी गिरफ्तारी से बच रहे थे। गिरोह के कई सदस्यों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा के मुताबिक, 24 फरवरी को सूचना के आधार पर पुलिस ने विजय सिंह को राजा गार्डन फ्लाई ओवर पर इनोवा कार को रोक कर दबोच लिया था। पूछताछ में विजय सिंह ने बताया था कि वह सीकर के रहने वाले विनीत और विजय के लिए काम करता है। उनके निर्देश पर वह दिल्ली में अमित कुमार नाम के तस्कर को गांजा पहुंचाने आया था। अमित कुमार, विनीत का रिश्ते में जीजा है। विजय सिंह से पूछताछ के आधार पर अमित कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके बाद फरार विनीत कुमार और विजय के सीकर स्थित घरों और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई, लेकिन वे नहीं मिले।
विज्ञापन

सात अप्रैल को कोर्ट ने दोनों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद कीर्ति नगर के मायापुरी फ्लाईओवर दोनों आरोपी विजय और विनीत को गिरफ्तार कर लिया। दोनों मुख्य आपूर्तिकर्ता हैं और भारी मात्रा में मादक पदार्थों (गांजा) की खरीद और वितरण के लिए एक गठजोड़ चला रहे थे। दोनों को नौ दिन की रिमांड पर लेकर आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान के विभिन्न स्थानों पर ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
2020 में शुरू की थी तस्करी
विजय कुमार ने 2020 में गांजा तस्करी शुरू की थी। उसे पहले राजस्थान में गिरफ्तार किया गया। वहां उसे दो साल जेल में रहना पड़ा। 2024 में उसने आंध्र प्रदेश से अवैध व्यापार शुरू कर दिया। उसने गिरोह चलाने के लिए अपने चचेरे भाई विनीत, रिश्तेदार अमित कुमार और ड्राइवर विजय सिंह को शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed