फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two shots were fired at a teacher at an institute on Sharda Road.

Noida News: शारदा रोड पर इंस्टीट्यूट में शिक्षक को दो गोली मारीं

Sun, 28 Sep 2025 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two shots were fired at a teacher at an institute on Sharda Road.
मेरठ..कंवलजीत..शारदा रोड पर कनोहर लाल डिग्री कॉलेज के सामने अमेरिकन इंस्टीट्यूट के जीने पर शिक्
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शारदा रोड पर शुक्रवार रात 9:15 बजे भरे बाजार अमेरिकन इंस्टीट्यूट में शिक्षक अमित त्यागी (40) को बदमाशों ने दो गोली मार दीं। वारदात को अंजाम देकर हमलावर बाइक पर सवार होकर भाग गए। कमर में दो गोली लगने के बावजूद शिक्षक अमित त्यागी खुद स्कूटी चलाकर केएमसी अस्पताल में पहुंच गए।
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट मालिक विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री निमेष वशिष्ठ की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों को तलाशा जा रहा है। वारदात से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। हमले का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी थाना पुलिस के मुताबिक, शिव शक्तिनगर निवासी अमित त्यागी शारदा रोड पर कनोहर लाल कन्या डिग्री कॉलेज के सामने स्थित इंस्टीट्यूट में अंग्रेजी पढ़ाते हैं। शुक्रवार रात निमेष वशिष्ठ इंस्टीट्यूट में ऊपर बैठे थे। जबकि शिक्षक अमित त्यागी अपना काम पूरा कर घर जाने के लिए इंस्टीट्यूट के ऊपर से नीचे आ रहे थे। जैसे ही वे जीने से नीचे उतरे तभी पहले से घात लगाए दो बदमाशों ने उन पर फायरिंग की। अमित त्यागी जान बचाने के लिए जीने के रास्ते ऊपर भागे। इसी दौरान बदमाशों ने पिस्टल से उन पर फायरिंग की। उनकी कमर में दो गोली लग गईं। उन्होंने ऊपर जाकर जीने का चैनल गेट बंद कर लिया और निमेष वशिष्ठ को गोली लगने की जानकारी दी। निमेष वशिष्ठ ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। आसपास के दुकानदारों व अन्य लोगों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि घायल शिक्षक का उपचार चल रहा है। घटना की तहरीर नहीं मिली है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमलावरों की तलाश की जा रही है।

मेरठ..कंवलजीत..शारदा रोड पर कनोहर लाल डिग्री कॉलेज के सामने अमेरिकन इंस्टीट्यूट के जीने पर शिक्

मेरठ..कंवलजीत..शारदा रोड पर कनोहर लाल डिग्री कॉलेज के सामने अमेरिकन इंस्टीट्यूट के जीने पर शिक्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed