{"_id":"61c398ef9d2ebb00397d60e5","slug":"two-shooters-were-shot-in-the-encounter-arrested-noida-news-noi622878664","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दो शूटरों को लगी गोली, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में दो शूटरों को लगी गोली, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना पुलिस ने बुधवार रात दो लाख के इनामी रह चुके मनोज मांगरिया गिरोह के दो शूटर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान कोशेंद्र और भोला के रूप में हुई है। दोनाें पैरों में गोली लगने से घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कौशेंद्र फरीदाबाद के मनोज भाटी हत्याकांड में वांछित था। दोनों बदमाशों पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे के अनुसार, गुर्जर डेरीन निवासी कोशेंद्र व कामबख्शपुर डेरीन निवासी भोला ने डेढ़ माह पहले नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के डेरीन गुजरान गांव में मैटेरियल बिल्डिंग सप्लाई करने वाले व्यक्ति की दुकान व मकान के अलावा गांव के कई अन्य स्थानों पर 50 गोलियां चलाई थीं। मुठभेड़ के दौरान बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल राजपूत और तीन पुलिसकर्मी बुलेट प्रूफ जैकेट के कारण बाल-बाल बच गए। बदमाशों ने ताबड़तोड़ दस गोलियां चलाई थीं। कुछ दिन पहले यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर पकड़ी गई महिला से बदमाशों ने पांच लाख की सुपारी ली थी। बदमाश महिला के प्रेमी की हत्या करने के लिए जौनपुर जाने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही बीटा दो थाना पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया था। पकड़े गए दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दोनों बदमाशों को हरियाणा पुलिस भी तलाश कर रही थी। बदमाशों से चोरी की बाइक, पिस्टल, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।