फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two scorpio running on the same number plate, challaned six times

ग्रेटर नोएडा : एक ही नंबर प्लेट पर चल रही दो स्कॉर्पियो, छह बार चालान

Fri, 15 Oct 2021 06:38 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 15 Oct 2021 06:38 AM IST
सार

उसका आरोप है कि उसकी स्कॉर्पियो के नंबर से दूसरी स्कॉर्पियो चलाई जा रही है जो नियमों का उल्लंघन करती है और खामियाजा उसे भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Two scorpio running on the same number plate, challaned six times
पीड़ित युवक... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यातायात नियमों का पालन करने के बावजूद डेढ़ साल में छह चालान से परेशान दिल्ली के युवक ने फेसबुक पर लाइव वीडियो और ट्वीट कर शिकायत की है। उसका आरोप है कि उसकी स्कॉर्पियो के नंबर से दूसरी स्कॉर्पियो चलाई जा रही है जो नियमों का उल्लंघन करती है और खामियाजा उसे भुगतना पड़ रहा है। पीड़ित का आरोप है कि मामले की शिकायत ऐच्छर पुलिस चौकी, बीटा-2 थाने में भी की, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन


मूल रूप से ग्रेटर नोएडा के सलेमपुर निवासी सचिन कुमार दिल्ली मयूर विहार विनोद नगर में परिवार के साथ रहते हैं। सचिन ने बताया कि शादी में उन्हें स्कॉर्पियो मिली थी, जो पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड है। आरोप है कि उनकी गाड़ी का पिछले डेढ़ साल में छह से अधिक बार चालान हो चुका है। जबकि, जिन स्थान पर चालान दर्शाए गए हैं, वहां कभी गए नहीं है। 9 अक्तूबर को उनके मोबाइल पर ग्रेनो के साइट-4 स्थित सर्विस सेंटर से मैसेज आया।
विज्ञापन


इसमें उनकी स्कॉर्पियो के सर्विस के लिए पहुंचने की जानकारी मिली। उन्होंने सर्विस सेंटर पर संपर्क किया तो कर्मचारियों ने बताया कि स्कॉर्पियो गाजियाबाद के कवि नगर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल का बेटा लेकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कर्मचारियों ने सर्विस होल्ड कर दी। 10 अक्टूबर को सचिन सर्विस सेंटर पहुंचे और उन्होंने यहां अपनी व दूसरी स्कॉर्पियो का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। पीड़ित का कहना है कि उनकी गाड़ी के नंबर से चल रही दूसरी स्कॉर्पियो की सूचना 112 पर कॉल कर दी। पुलिसकर्मी पहुंचे और संबंधित चौकी पुलिस को बुलाया, लेकिन कोई नहीं आया। इसके बाद वह ऐच्छर चौकी पहुंचे। वहां भी सुनवाई नहीं हुई। बीटा-2 थाने में भी किसी ने उनकी शिकायत नहीं ली। 11 अक्टूबर को वह एसीपी ऑफिस पहुंचे, लेकिन बाहर मौजूद पुलिसकर्मी ने मिलने नहीं दिया।

दिल्ली से चोरी हुई है दूसरी स्कॉर्पियो
सचिन ने बताया कि उनकी गाड़ी के नंबर से चल रही दूसरी स्कॉर्पियो दिल्ली के रोहिणी से चोरी की गई है। उसका बीमा क्लेम भी वाहन मालिक ले चुका है। कवि नगर पुलिस ने जानकारी दी है कि स्कॉर्पियो का चेसिस नंबर साफ नहीं है। पीड़ित ने पुलिसकर्मियों पर उनके गांव सलेमपुर पहुंचकर समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है।


नीलामी में कबाड़ी ने खरीदी : गाजियाबाद पुलिस
तीन दिन पहले मीडिया में मामला आने के बाद बृहस्पतिवार को गाजियाबाद पुलिस ने जानकारी दी कि प्रकरण से संबंधित गाड़ी एक जून 2020 को लावारिस मिली थी। कवि नगर थाने में यह दर्ज है। 28 सितंबर को नियमानुसार नीलामी के बाद कबाड़ी सरवर अली ने गाड़ी खरीदी। इस वाहन पर पुलिस व दूसरे वाहन का नंबर क्यों लिखा है। पुलिसकर्मी बलराज सिंह की क्या भूमिका है। इसकी जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed