फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two real brothers of Bulandshahr arrested for making fake Aadhaar cards

Noida News: फर्जी आधार कार्ड बनाने में बुलंदशहर के दो सगे भाई गिरफ्तार

Thu, 27 Jul 2023 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two real brothers of Bulandshahr arrested for making fake Aadhaar cards
फर्जी आधार कार्ड बनाने के आरोप में बुलंदशहर के दो सगे भाई गिरफ्तार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा हैदर को भारत में प्रवेश कराने के लिए फर्जी आधार कार्ड बनाने के आरोप में दो सगे भाईयों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। हालांकि पुलिस ने उन्हें पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन आधिकारिक पुष्टि बुधवार रात की है।

गिरफ्तार आरोपी दो सगे भाइयों की पहचान पवन और पुष्पेंद्र कुमार के रूप में की गई है। उनके कब्जे से 15 फर्जी आधार कार्ड, तीन लैपटॉप, तीन प्रिन्टर और अन्य सामान जब्त किया है।दरअसल, पाकिस्तान से सीमा हैदर नेपाल के रास्ते जिस आधार कार्ड दिखाकर भारत में घुसी थी। उनको फर्जी बताया गया था। जांच में इस बात की पुष्टि भी हो गई है। चूंकि बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के कनैनी गांव निवासी दोनों भाई जनसुविधा केंद्र चलाते हैं। वहीं पर सचिन के कहने पर आधार कार्ड बनाए गए थे। अमर उजाला ने मंगलवार को ही दोनों की गिरफ्तारी व जेल भेजने की खबर प्रकाशित कर दी थी। दादरी पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों को आरवी नार्थलैंड के पास जीटी रोड से गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed