{"_id":"5e20c1938ebc3e4af51116d6","slug":"two-puppies-found-from-pet-shop-grnoida-news-noi4861999157","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी नस्ल के दो पिल्ले बरामद, अवैध बिक्री का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी नस्ल के दो पिल्ले बरामद, अवैध बिक्री का आरोप
विज्ञापन
स्वर्ण नगरी स्थित दुकान से पिल्ले।
- फोटो : Grnoida
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी नस्ल के दो पिल्ले बरामद, अवैध बिक्री का आरोप
ग्रेटर नोएडा। बीटा-टू थानाक्षेत्र स्थित स्वर्णनगरी सेक्टर में पुलिस ने एक पैट शॉप पर छापा मारा। इस दौरान दुकान से विदेशी नस्ल (साइबेरियन हस्की और शिट जू) के तीस दिन से भी कम उम्र के दो पिल्ले बरामद किए हैं। आरोप है कि दुकान संचालक ने मामले की शिकायत करने वाली पीपुल फॉर एनिमल्स (पीएफए) की उपाध्यक्ष से अभद्रता भी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बीटा-टू थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, ओमीक्रॉन-टू निवासी संस्था की उपाध्यक्ष प्रगति खन्ना का आरोप है कि 14 जनवरी की शाम वह ऐच्छर चौकी प्रभारी अनिल यादव के साथ स्वर्ण नगरी में संचालित एक पैट शॉप पर गईं थीं। उन्हें यहां कुत्तों के खाने पीने के सामान की बिक्री की आड़ में विदेशी नस्ल के पिल्लों की अवैध रुप से खरीद फरोख्त की जानकारी मिली थी। इस दौरान यहां बिक्री के लिए लाए गए साइबेरियन हस्की और शिट जू दो पिल्ले मिले। दोनों ही पिल्लों की उम्र 30 दिन से कम थी। आरोप है कि मामले को उजागर करने से झल्लाए दुकानदार ने उनसे अभद्रता भी की। पुलिस का कहना है कि दोनों पिल्लों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।