{"_id":"5f569bda8ebc3e6155781772","slug":"two-property-dealers-killed-in-car-in-society-s-parking-grnoida-news-noi534753471","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडाः कार में बैठे दो प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, सोसाइटी के अंदर घुसकर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडाः कार में बैठे दो प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, सोसाइटी के अंदर घुसकर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
Tue, 08 Sep 2020 05:01 AM IST
नोएडा ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 05:01 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा ली गार्डन सोसाइटी की पार्किंग में कार में बैठे प्रॉपर्टी डीलर डालचंद और अरुण त्यागी की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर स्कॉर्पियो सवार हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची बिसरख कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक दोनों प्रॉपर्टी डीलर दो अन्य युवकों के साथ बीयर और शराब पी रहे थे। उसी दौरान हमलावरों ने वारदात की। पुलिस साथ बैठे दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, डालचंद और अरुण त्यागी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। डालचंद अजनारा ली गार्डन सोसाइटी में सपरिवार रहते थे। सोमवार रात लगभग 9:30 बजे दोनों कार में बैठकर दो अन्य युवकों के साथ शराब पी रहे थे। उसी दौरान स्कॉर्पियो सवार आरोपी वहां पहुंचे। आरोपियों ने सोसाइटी के बाहर एसयूवी खड़ी की और अंदर पैदल आ गए। आरोपी हमलावरों ने कार में बैठे डालचंद और अरुण पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। डालचंद को 7 और अरुण को 3 गोलियां लगी हैं। डालचंद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल अरुण को अस्पताल लेकर गई। जहां उसे भी कुछ देर बाद मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
परिचित पर हत्या का शक
पुलिस वारदात में किसी परिचित के हाथ होने का शक जता रही है। उसके पास दोनों के सोसाइटी में कार में बैठकर शराब पीने की जानकारी थी। पुलिस साथ बैठे दोनों युवकों की मोबाइल सीडीआर भी खंगाल रही है। इस बात की भी आशंका है कि किसी ने सुपारी देकर वारदात कराई हो। वहीं, इस घटना के बाद एक बार फिर ग्रेनो वेस्ट में सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन