{"_id":"6a67787de16c300f7b014d9d","slug":"two-projects-of-the-authority-are-stuck-in-the-irrigation-department-noida-news-c-1-noi1095-4548195-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्राधिकरण की दो परियोजनाएं सिंचाई विभाग में फंसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्राधिकरण की दो परियोजनाएं सिंचाई विभाग में फंसीं
विज्ञापन
प्राधिकरण की दो परियोजनाएं सिंचाई विभाग में फंसीं नोट- फोटो हैं।
-यमुना पुश्ता की रिसर्फेसिंग नहीं हुई शुरू, सेक्टर-150 से पानी निकासी की योजना भी नहीं आगे बढ़ पाई
-बैठक कर नोएडा प्राधिकरण सिंचाई विभाग से काम न शुरू होने का मांगेगा जवाब
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के विकास से जुड़ी दो परियोजनाएं नोएडा प्राधिकरण के बाद अब सिंचाई विभाग में फंसी हुई हैं। पहली परियोजना यमुना पुश्ता रोड की रिसर्फेसिंग की है। दूसरी परियोजना सेक्टर-150 समेत एक्सप्रेस-वे किनारे के 13 सेक्टरों से बारिश के पानी की निकासी की है। प्राधिकरण का कहना है कि निर्माण लागत की धनराशि की किस्त सिंचाई विभाग को जारी कर दी गई है। प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल ने बताया इस मुद्दे पर मंगलवार को बैठक कर सिंचाई विभाग से काम न शुरू होने को लेकर जवाब मांगा जाएगा।
उखड़ी पड़ी है यमुना पुश्ता रोड, निकलना हो रहा है मुश्किल
सेक्टर-94 से 135 तक 11.20 किलोमीटर के यमुना पुश्ता रोड की रिसर्फेसिंग व साफ-सफाई के लिए नोएडा प्राधिकरण ने सिंचाई विभाग को 11 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। पूरी परियोजना पर करीब 35 करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित है। 4 लेन की यह पुश्ता रोड वर्ष 2014 बनी थी। इसके बाद से मरम्मत नहीं हुई है, जिसके चलते पूरी सड़क उखड़ चुकी है।
31 करोड़ रुपये लागत की है पानी निकासी की योजना
कार सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की 16 जनवरी को सेक्टर के बीच तालाब बने प्लॉट में डूबकर मौत के बाद सेक्टर-150 में जलभराव मुद्दा बना है। नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर समेत आस-पड़ोस के 13 सेक्टरों से बारिश का पानी निकलवाने की परियोजना प्रस्ताव सिंचाई विभाग ने तैयार करवाया। यहां पर नाला व हिंडन पर रेगुलेटर निर्माण होना है। निर्माण लागत करीब 31 करोड़ रुपये प्राधिकरण देगा। इसको लेकर प्राधिकरण व सिंचाई विभाग के बीच एमओयू साइन हो चुका है। प्राधिकरण से 11 करोड़ रुपये धनराशि ट्रांसफर हुए एक महीने से ज्यादा समय हो चुका है। परियोजना में काम शुरू नहीं हो पाया है। योजना में सेक्टर-150 के साथ 151, 152, 153, 154, 155, 156, 157, 158, 159, 160, 161, 162 तक बारिश के पानी की निकासी होनी है।