फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two people swindled out of 35 lakh on pretext of high return

Noida News: भारी रिटर्न का झांसा देकर दो लोगों से 35 लाख की ठगी

Sat, 04 Jul 2026 08:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
Two people swindled out of 35 lakh on pretext of high return
फर्जी निवेश एप के माध्यम से बनाया शिकार, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने शेयर बाजार में कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर महिला समेत दो लोगों से 35 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने पहले फर्जी निवेश एप पर लगातार लाभ दिखाकर दोनों का भरोसा जीता और फिर बड़ी रकम निवेश कराने के बाद निकासी पर रोक लगा दी। दोनों मामलों में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
निजी कंपनी में काम करने वाले ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी राहुल राजपूत ने पुलिस को बताया कि फरवरी 2025 में उनके व्हाट्स एप पर खुद को निवेश विशेषज्ञ बताने वाले लोगों ने उन्हें लिंक भेजकर एप डाउनलोड कराया। अलग-अलग किस्तों में उन्होंने 11 लाख रुपये निवेश कर दिए। जब उन्होंने मुनाफे के साथ अपनी रकम निकालनी चाही तो उनसे अतिरिक्त राशि की मांग की गई, लेकिन इन्कार करने पर ठगों ने संपर्क तोड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं, सेक्टर-44 निवासी वर्णिक सिंह ने बताया कि शेयर बाजार में ऊंचे रिटर्न का भरोसा देकर 24 लाख रुपये जमा कराया गया। रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने बातचीत बंद कर दी, जिसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। डीसीपी साइबर सुरक्षा शैव्या गोयल ने बताया कि लेन-देन, बैंक खातों और डिजिटल ट्रेल की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed