{"_id":"5e20c3038ebc3e4b1b5cc62a","slug":"two-peacocks-died-due-to-electrocution-grnoida-news-noi486200455","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से एक नर व एक मादा मोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से एक नर व एक मादा मोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट लगने से दो मोर मरे
ग्रेटर नोएडा। दादरी क्षेत्र के पाली गांव में बृहस्पतिवार सुबह करंट लगने से दो मोर मर गए। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने वाले दो मोर में से एक नर और एक मादा थी। ग्रामीणों ने मरे मोरों को तालाब के पास मिट्टी में दबा दिया। मामले में ग्रामीणों ने नोएडा पावर कंपनी (एनपीसीएल) पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाहर मान सिंह मंदिर के पास एनपीसीएल के पोल पर सामान्य के साथ-साथ हाईटेंशन लाइन भी है। हाईटेंशन लाइन का जोड़ खुला हुआ है। बृहस्पतिवार की सुबह उसकी चपेट में आकर एक नर और एक मादा मोर आ गए। ग्रामीणों के मुताबिक एनपीसीएल में शिकायत करने के बाद कंपनी की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर तारों की टेपिंग कर दी। आरोप है कि केवल एक जगह टेपिंग की है। बाकी जगह अभी भी खुली है। जहां फिर हादसा हो सकता है। वहीं ग्रामीणों का दावा है कि वन विभाग ने भी इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया है।
कंपनी की लाइन में किसी तरह की खामी नहीं है। मोर बड़ा पक्षी है। इस कारण हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। - सारनाथ गांगुली, वाइस प्रेसिडेंस (ऑपरेशन) एनपीसीएल
विज्ञापन
करंट से मोर के मरने की जानकारी नहीं है। इसका पता कराकर जांच की जाएगी। दादरी के वन क्षेत्राधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। - पीके श्रीवास्तव, प्रभागीय वन अधिकारी गौतमबुद्ध नगर