{"_id":"68ec045155ddc936dd0d9fbd","slug":"two-new-welcome-gates-will-be-built-on-the-interstate-border-na-news-c-194-1-son1017-135798-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अंतरराज्यीय सीमा पर बनेंगे दो नए स्वागत द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अंतरराज्यीय सीमा पर बनेंगे दो नए स्वागत द्वार
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले से सटी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा पर करीब 1.77 करोड़ से दो स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। पहला स्वागत द्वार आसनडीह में छत्तीसगढ़ की सीमा पर और दूसरा मुर्धवा-म्योरपुर चपकी मार्ग पर मध्य प्रदेश की सीमा पर बनाया जाएगा। इसके लिए शासन से बजट मिल गया है। कार्यदाई संस्था ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
लोक निर्माण विभाग से शक्ति नगर में उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश मैत्री स्वागत द्वार का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ प्रांत से लगती छह स्थानों पर स्वागत (मैत्री) द्वार निर्माण कराने का प्रस्ताव पिछले साल सितंबर माह में शासन में भेजा गया था। इसमें दो स्थान पर स्वागत द्वार निर्माण के प्रस्ताव को शासन से हरी झंडी मिल गई है। निर्माण कार्य शुरू करने के लिए बजट भी आवंटित कर दिया गया है।
मुर्धवा-म्योरपुर-बभनी-चपकी मार्ग पर मध्य प्रदेश से लगती सीमा पर स्वागत द्वार बनना है। यहां करीब 88.80 लाख रुपये की लागत से दो लेन का स्वागत द्वार का निर्माण कराया जाएगा। बभनी-पोखरा-आसनडीह मार्ग पर छत्तीसगढ़ प्रांत की सीमा पर दूसरा स्वागत द्वार का निर्माण कराया जाएगा। 88.50 लाख रुपये की लागत से यहां भी दो लेन का स्वागत द्वार का निर्माण होगा। दोनों जगह स्वागत द्वार निर्माण के साथ ही प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। इसके लिए शासन से बजट जारी कर दिया गया है। कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग की तरफ से टेंडर की प्रक्रिया पूरी करते हुए जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -
चार स्थानों पर स्वागत द्वार का काम पूर्ण
पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की तरफ से ओबरा विधानसभा क्षेत्र के परसोई-बेलगढ़ी में और चोपन-नेवारी में मध्य प्रदेश से लगती अंतरराज्यीय सीमा पर स्वागत गेट का निर्माण कराया गया है। वहीं पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड ने म्योरपुर ब्लॉक में शक्तिनगर-दुद्धीचुआ मार्ग पर मध्य प्रदेश बार्डर पर और पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड द्वितीय ने नगवां ब्लॉक अन्तर्गत बिहार बार्डर पर स्वागत गेट का निर्माण कराया गया है। इन चारों स्थानों पर स्वागत द्वार का कार्य पूर्ण हो गया है। दो नए स्वागत द्वार बनने से इनकी संख्या छह हो जाएगी।
-- -
वर्जन:
छत्तीसगढ़ सीमा से सटे आसनडीह और मध्य प्रदेश सीमा पर चपकी में दो-दो लेन के स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। शासन से बजट मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। - जितेंद्र तिवारी, अवर अभियंता, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड।