{"_id":"6429d1334ebca9cc1602ccc4","slug":"two-miscreants-on-bike-tried-to-rob-chain-woman-injured-grnoida-news-c-1-1-397940-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद के ध्यानार्थ : बाइक सवार दो बदमाशों ने किया चेन लूटने का प्रयास, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद के ध्यानार्थ : बाइक सवार दो बदमाशों ने किया चेन लूटने का प्रयास, महिला घायल
विज्ञापन
चेन लूटने के प्रयास में बाइक से जा रही महिला को गिराया
- सिर में चोट लगने के बाद महिला को अस्पताल में कराया भर्ती, बाइक सवार दो बदमाश फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। धूममानिकपुर बाइपास पर दो बदमाशों ने बाइक सवार महिला का चेन लूटने का प्रयास किया। चेन झपटने के चक्कर में आरोपियों ने महिला को बाइक से गिरा दिया। चेन झपटने में असफल रहे बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रविवार को गाजियाबाद निवासी राकेश कुमार पत्नी रीना देवी के साथ बाइक से बुलंदशहर जा रहे थे। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के धूममानिकपुर बाइपास पर पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने रीना देवी के गले से चेन खींच ली। रीना ने चेन को हाथ से पकड़ लिया। इस दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया। महिला सड़क पर गिर गई। महिला के सिर में चोट लगने से खून से लथपथ हो गई। घटना के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। घायल रीना को जीटी रोड स्थित मोहन स्वरूप अस्पताल में भर्ती कराया है।
घटना की सूचना पाकर अन्य परिजन और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल वाहनों की जांच शुरू कर दी, लेकिन बदमाशों को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी नहीं मिली। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार का कहना है कि घायल महिला का उपचार चल रहा है पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है। जल्द ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी ।