फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two miscreants of theft gang arrested in encounter

Noida News: चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Wed, 15 Mar 2023 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants of theft gang arrested in encounter
- कारों के शीशे तोड़कर करते थे चोरी, एक आरोपी के पैर में लगी गोली
विज्ञापन

- आरोपियों से चोरी के लैपटॉप और फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक बरामद

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना पुलिस की मंगलवार रात कार का शीशा तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश ओमीक्रोन वन सेक्टर निवासी मिथुन उर्फ मृत्युंजय पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने मिथुन और उसके साथी विशाल उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए दो लैपटॉप, दो तमंचे और एक फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की बाइक बरामद की है।

ग्रेटर नोएडा जोन के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार रात बीटा-2 थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा की टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वह युवक बदमाश निकले और उन्होंने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायर कर दिया और भाग निकले। पुलिस टीम ने सिगमा 3 सेक्टर के पीछे सर्विस रोड पर बदमाशों को घेर लिया। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी क्षेत्र में कार के शीशे तोड़कर लैपटॉप आदि कीमती सामान चोरी करने के अलावा बाइक चोरी की घटनाओं को भी अंजाम देते थे। इन पर 12 से अधिक घटनाएं की हैं। इनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed