{"_id":"661d6978015c0317ae0c0680","slug":"two-miscreants-of-pankhiya-gang-who-committed-robbery-at-merchant-navy-officer-s-house-arrested-in-encounter-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: पंखिया गैंग के दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, मर्चेंट नेवी के अधिकारी के यहां डाली थी डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: पंखिया गैंग के दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, मर्चेंट नेवी के अधिकारी के यहां डाली थी डकैती
Mon, 15 Apr 2024 11:23 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 15 Apr 2024 11:23 PM IST
सार
एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाशों के दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
दो साल पहले थाना बीटा-2 क्षेत्र में मर्चेंट नेवी के अधिकारी के यहां डकैती डालने वाले पंखिया गैंग के दो बदमाशों को पुलिस में सोमवार की रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाशों के दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से आभूषण से भरा एक बैग, दो तमंचे, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो बरामद हुआ है। दोनों बदमाशों पर 20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
सोमवार को पुलिस बीटा-2 थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान चुहरपुर अंडरपास के पास सर्विस रोड पर पुलिस को ऑटो में सवार कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए, जिनको रोकने के लिए कहा गया। पुलिस को देखकर संदिग्ध लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग करके पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों में जिला शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर के गांव नगला पंखिया निवासी गुड्डू और दिल्ली के खानपुर के जावर पार्क का निवासी बाबू शामिल है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में गुड्डू घायल हो गया है। जिसको इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। दो अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी दिन में टेंपो चला कर अपराध करने के लिए स्थान को चिन्हित करते थे। रात को पेचकस, प्लास और अन्य उपकरणों से खिड़की जंगलों को तोड़कर वारदात को अंजाम देते थे। पकड़े गए बदमाश पंखिया गैंग के सदस्य हैं। इन्होंने 2022 में मर्चेंट नेवी के अधिकारी के डकैती डाली थी और यह लोग जेल गए थे।
विज्ञापन
