फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two miscreants injured in encounter

मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल

Sat, 21 May 2022 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants injured in encounter
ग्रेटर नोएडा। जुनपथ गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। इनकी पहचान मेरठ निवासी आसिफ और खालिद के रूप में हुई है। आरोपी गिरोह के साथ बंद पड़ी फैक्ट्रियों में चोरी करते थे और ट्रक में माल लादकर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन

एडीसीपी इलामारन जी. और एसीपी पीपी सिंह ने बताया कि सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह की टीम क्षेत्र में चेकिंग और गश्त कर रही थी। सूचना मिली कि बाइक सवार दो बदमाश जुनपथ गांव के पास से गुजर रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी का प्रयास किया तो बदमाशों ने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में आसिफ व खालिद के पैर में गोली लग गई। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे और एक बाइक बरामद की गई है। 24 अप्रैल 2021 को बदमाशों ने साथियों के साथ मिलकर औद्योगिक क्षेत्र सूरजपुर की साइट-सी स्थित बंद फैक्ट्री में चोरी की थी। बदमाश फैक्ट्री से एसी, कॉपर के तार व अन्य सामान एक ट्रक में लादकर ले गए थे।
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी एक अन्य फैक्टरी में लगे सीसीटीवी में कैद हुए थे। आरोपियों के खिलाफ चोरी के अलावा अपहरण व लूट का भी केस दर्ज है। घटना में मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिला निवासी आरोपियों का साथी अमन शामिल था। इसके अलावा 18 अगस्त 2021 को बदमाशों ने साथी बदायूं निवासी किशन, बिहार निवासी राजेश आदि के साथ मिलकर चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed