{"_id":"68d96a8039dc45ab48003684","slug":"two-miscreants-attacked-a-doctor-with-a-sharp-weapon-injuring-him-grnoida-news-c-23-1-lko1064-76780-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दो बदमाशों ने डॉक्टर पर धारदार हथियार से किया हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दो बदमाशों ने डॉक्टर पर धारदार हथियार से किया हमला, घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दादरी के सब्जी मंडी में रविवार को दो बदमाशों ने डॉक्टर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें नवीन अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें गाजियाबाद रेफर कर दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। रेलवे रोड पर नवीन अस्पताल के सामने गाजियाबाद निवासी डॉ. रूप सिंह भाटी का मेडिकल स्टोर और क्लीनिक है। रविवार को क्लीनिक बंद करने के बाद वह घर के लिए निकले और दादरी तिराहे की ओर पैदल जाने लगे। जैसे ही सब्जी मंडी पहुंचे वैसे ही पीछे से एक बदमाश ने उन्हें पीछे से पकड़ा लिया और दूसरा पीठ पर धारदार हथियार वार करने लगा। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। बदमाश मौके से भाग गए। लोगों कुछ दूर पर खड़ी पुलिस को घटना की सूचना दी और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।