फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two miscreants arrested in an encounter with Greater Noida Police

Greater Noida Encounter: पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश दबोचे, मीट कर्मचारी की हत्या का है आरोप

Thu, 21 Aug 2025 11:04 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 21 Aug 2025 11:04 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में मीट कर्मचारी खुर्शीद आलम की चाकू से हत्या के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार हो गए हैं। मुठभेड़ में विकास घायल हुआ, जबकि तीसरा आरोपी संजू पहले ही जेल भेजा जा चुका है। 

विज्ञापन
Two miscreants arrested in an encounter with Greater Noida Police
बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मीट की कर्मचारी की चाकू से गोदकर हत्या के आरोपियों के साथ पुलिस की  गुरुवार रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। वहीं दूसरे बदमाश को पुलिस ने कांबिंग के दौरान पकड़ा है। 

विज्ञापन


डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया जब पुलिस रिशाल प्लाजा सेक्टर-3 के पास 130 मीटर रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों ने बाइक मोड़कर तेज गति से भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा किया तो उनकी बाइक रास्ता खराब होने के कारण अनियंत्रित होकर गिर गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी, जबकि दूसरा मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


पुलिस ने कॉम्बिंग कर भागे बदमाश को भी दबोच लिया। घायल बदमाश की पहचान विकास उर्फ विक्की निवासी बरखेड़ा बदायूं के रूप में हुई है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। दूसरा बदमाश की पहचान अरविंद कुमार  निवासी गांव मलखानपुर थाना एलाऊ मैनपुरी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद की है। दोनों अपराधी लंबे समय से आपराधिक वारदातों में सक्रिय थे। इन पर कई गंभीर आरोप पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने कबूल किया कि बुधवार को उन्होंने अपने साथी संजू के साथ मिलकर ब्लू बॉम बैंक्वेट हॉल के पास खुर्शीद नामक व्यक्ति के साथ मारपीट की थी। हमलावर खुर्शीद को बेहोशी की हालत में छोड़कर मौके से भाग निकले थे। बाद में घायल खुर्शीद ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले विकास और अरविंद वांछित थे। जबकि संजू पहले ही गिरफ्तार होकर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस जांच में पता चला है संजू एक सोसाइटी में गार्ड था। वहीं आरोपी भी सोसाइटी में दिहाड़ी गाड़ी साफ करने का काम करते थे। 


क्या है मामला
समस्तीपुर बिहार के रोसरा गांव निवासी खुर्शीद आलम (28) पतवाड़ी गांव में किराये पर रहता था। वह पतवाड़ी गांव में मुर्गे की मीट की दुकान पर 200 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से काम करता था। बुधवार दोपहर वह दुकान से घर जाने के लिए निकला था। घर जाने की जगह वह अपने दोस्तों के साथ शराब पीने लगा। तभी उनके बीच विवाद हो गया था। जिस पर संजू सिंह निवासी नवादा बदायूं ने अन्य दो दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और चाकू से पेट पर वार किए। गंभीर हालत में आरोपी पीड़ित को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उसे यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई थी पुलिस ने भाई वसीम की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच सीसीटीवी फुटेज की मदद से 12 घंटे के अंदर घटना का पर्दाफाश कर आरोपी संजू को गिरफ्तार  जेल भेजा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed