{"_id":"6465246a7b2ad56dee073f24","slug":"two-miscreants-arrested-for-robbing-in-police-uniform-home-guard-absconding-noida-news-c-1-gnd1002-542539-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर, मुरादाबाद के ध्यानार्थ:::: पुलिस की वर्दी में लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, होमगार्ड फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर, मुरादाबाद के ध्यानार्थ:::: पुलिस की वर्दी में लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, होमगार्ड फरार
विज्ञापन
पुलिस की वर्दी में लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, होमगार्ड फरार
- आरोपियों से स्विफट कार, 15 हजार रुपये की नकदी और वर्दी, वॉकी-टॉकी बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को डरा धमका कर लूट करने वाले दो बदमाशों को कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मौके से एक होमगार्ड फरार हो गया। पुलिस ने इनके पास से एक स्विफट कार, 15 हजार रुपये, वर्दी, वॉकी टॉकी आदि बरामद किए हैं। होमगार्ड ही इस गिरोह का सरगना है।
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान खोड़ा गाजियाबाद निवासी दिनेश व सलीम के रूप में हुई है। वहीं फरार बदमाश की पहचान संदीप के रूप में हुई है। वह होमगार्ड बताया जा रहा है जो वर्ष 2021 से ड्यूटी से अलग है। कोतवाली सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह का कहना है कि दो दिन पहले कार सवार इन बदमाशों ने एलआईसी बिल्डिंग के पास से एक युवक से 17 हजार रुपये की लूट की थी। उस वक्त आरोपी पुलिस की वर्दी में थे। इस मामले में पुलिस ने सलीम व दिनेश को गिरफ्तार कर लिया और संदीप फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। ये आरोपी सीधे साधे लोगों को गिरफ्तार करने के नाम पर डराते धमकाते थे और उनसे पैसे ले लेते हैं। गिरफ्तार दिनेश मूल रूप से सिविल लाइन मुरादाबाद और सलीम बुलंदशहर के अगौता का रहने वाला है। दिनेश के खिलाफ नोएडा व गाजियाबाद में 11 और सलीम के खिलाफ 13 मुकदमें दर्ज हैं।