फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two minors who opened fire at Disha Patni's house arrested

Noida News: दिशा पाटनी के घर गोली चलाने वाले दो नाबालिग दबोचे

Fri, 19 Sep 2025 07:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
Two minors who opened fire at Disha Patni's house arrested
गैंगस्टर रोहित गोदारा के कहने पर मुठभेड़ में मारे गए अरुण ने दिए थे निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बरेली में फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पहले दिन गोली चलाने के मामले में शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी से दो नाबालिगों को दबोचा है। इससे पहले अभिनेत्री के घर दूसरे दिन गोलियां चलाने वाले दो शूटरों को बुधवार को गाजियाबाद में हुई मुठभेड़ में मार गिराया गया था। पूरी घटना को अंजाम दिलाने में कुख्यात गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गिरोह के नाम सामने आए हैं।
स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों की उम्र 17 साल के आसपास है। दोनों बागपत के रहने वाले हैं। सोशल मीडिया के जरिये इनकी गिरोह में भर्ती की गई थी। दोनों शूटर मुठभेड़ में मारे गए बागपत निवासी अरुण को जानते थे। नाबालिगों को अरुण ने अभिनेत्री के घर चलाने को कहा था। अरुण को गैंगस्टर रोहित गोदारा से निर्देश मिले थे। अरुण ने दोनों को चार से पांच लाख रुपये देने की बात कही थी।
विज्ञापन

पहले दिन चलाई थी गोली
दोनों शूटरों ने दिशा के घर पहले दिन दो से तीन गोलियां चलाईं थीं। इस दौरान दिशा व परिजनों को गोली चलने की जानकारी नहीं हुई थी। इसके बाद दूसरे दिन मुठभेड़ में मारे गए अरुण व रविंद्र गोली चलाने गए थे। दोनों ने 10 से 15 गोलियां चलाईं थीं। दोनों घटनाओं को लेकर बरेली पुलिस ने एक ही प्राथमिकी दर्ज कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article