फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two minors gang-raped in Tawadu

तावडू में दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 13 May 2021 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Two minors gang-raped in Tawadu
तावडू। उपमंडल के अंतर्गत अलग-अलग गांवों में दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। पीड़िताओं की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक मामले में घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया और दूसरे में पीड़ित को बंधक बनाकर आरोपियों ने दुस्साहस किया।
विज्ञापन

पहले मामले में 16 वर्षीय किशोरी का आरोप है कि गत 28 अप्रैल की रात उसके परिवार के सभी सदस्य घर में सोये हुए थे। तभी रात करीब 11 बजे सुबेदिन उर्फ पुछु व निसार उनके कमरे में घुस आए। आरोपियों ने मुंह बंद कर बारी-बारी से पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने जाते समय धमकी दी कि यदि शोर मचाया या अपने घर वालों को बताया तो वे उसकी वीडियो वायरल कर देंगे। फिर भी पीड़िता ने शोर मचाया। परिजन जागकर पीड़िता के पास पहुंचे तब तक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी हर रोज उन पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। वहीं खुलेआम गांव में घूम कर जान से मारने की भी धमकी दे रहे हैं। जिससे वह सदमे में है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में पीड़िता के पिता ने बताया कि गत 5 मई की दोपहर करीब 3 बजे उनकी बेटी गांव में ही रेलवे लाइन के पास मिट्टी लेने गई थी। काफी देर तक नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। देर शाम उन्हें पुत्री बदहवास हालत में खेतों में मिली। घर पहुंच कर नाबालिग ने बताया कि उसे गांव के ही शक्की व सुस्सा खेतों में मिले थे। आरोपी उसे जबरन बाइक पर बिठाकर घुसपैठी पहाड़ में बने चेंबर में ले गए। वहां एक अन्य व्यक्ति की मदद से चेंबर में बने कमरे को बाहर से बंद कर दिया। फिर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 3 से 4 घंटे तक उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा। बाद में खेत में छोड़कर भाग गए। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि अब तक मामले का समाधान करने के लिए फैसले की बात चल रही थी, लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed