फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two metro projects will be inaugurated today

Noida News: मेट्रो की दो परियोजनाओं की आज मिलेगी सौगात

Sat, 04 Jan 2025 07:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
Two metro projects will be inaugurated today
जनकपुरी पश्चिम-कृष्णा पार्क एक्सटेंशन कॉरिडोर होगा शुरू
विज्ञापन

रिठाला-नरेला-कुंडली कॉरिडोर की रखी जाएगी आधारशिला


अमर उजाला ब्यूरो


नई दिल्ली।
दिल्लीवासियों को रविवार को मेट्रो की दो परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। एक परियोजना का शुभारंभ होगा, जबकि दूसरी की आधारशिला रखी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जनकपुरी पश्चिम-कृष्णा पार्क एक्सटेंशन कॉरिडोर पर ट्रेनों के परिचालन का शुभारंभ करेंगे। इससे नोएडा के बोटेनिकल गार्डन से सीधा कृष्णा पार्क एक्सटेंशन तक मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी। 29.26 किलोमीटर लंबी निर्माणाधीन जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मेट्रो लाइन वर्तमान मजेंटा लाइन की विस्तार परियोजना है।

मौजूदा समय में मजेंटा लाइन पर बोटेनिकल गार्डन से जनकपुरी पश्चिम तक मेट्रो सेवा उपलब्ध है। जनकपुरी पश्चिम से आगे करीब दो किलोमीटर का भूमिगत कॉरिडोर बनकर तैयार है। यह कॉरिडोर छोटा जरूर है, लेकिन मेट्रो का परिचालन शुरू होने से मजेंटा लाइन पर बोटेनिकल गार्डन से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन तक सीधी मेट्रो उपलब्ध होगी। इससे विकासपुरी, कृष्णा पार्क एक्सटेंशन, केशोपुर, पश्चिम विहार और इसके आसपास के लोगों को फायदा होगा। इधर, मेट्रो फेज-4 के छठे व आखिरी रिठाला-नरेला-कुंडली मेट्रो कॉरिडोर का रविवार को शिलान्यास होगा। परियोजना पर 6,231 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कॉरिडोर बनने के बाद दिल्ली, हरियाणा और यूपी के लाखों यात्रियों को फायदा होगा। वहीं, नरेला सब सिटी में आवाजाही आसान होगी। नरेला सब सिटी एजुकेशन हब के तौर पर विकसित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed