{"_id":"60afd57eb23abb2f782b32fd","slug":"two-men-threaten-doctor-open-fire-when-not-allowed-to-enter-clinic-without-mask-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामारी में भी दादागिरी: मास्क लगाने को कहा तो क्लीनिक पर की कई राउंड फायरिंग, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामारी में भी दादागिरी: मास्क लगाने को कहा तो क्लीनिक पर की कई राउंड फायरिंग, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
Thu, 27 May 2021 10:53 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जारचा
संवाद न्यूज एजेंसी, जारचा
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 27 May 2021 10:53 PM IST
सार
दादुपुर निवासी लोकेश शिशौदिया ने बताया कि भाई राजाराम उर्फ राजीव का गांव के बाहर क्लीनिक है। गुरुवार सुबह 8 बजे एक युवक क्लीनिक पर मरीज के लिए नंबर लिखवाने पहुंचा। उसने मास्क नहीं पहना था। क्लीनिक पर मौजूद स्टॉफ ने उससे मास्क पहनकर आने को कहा तो वह भड़क गया और अभद्रता करने लगा। इस पर स्टॉफ ने उसे बाहर कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के गांव दादुपुर स्थित एक क्लीनिक पर तैनात डॉक्टर को मरीज के तीमारदार को मास्क लगाकर आने के लिए कहना मंहगा पड़ गया। आरोप है कि इससे नाराज युवक ने साथियों के साथ क्लीनिक में मौजूद स्टॉफ से गाली गलौच की और फिर कई राउंड फायरिंग कर दी। इससे वहां अफरातफरी मच गई। इसके बाद आरोपी डॉक्टर को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरे की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाली जा रही है।
विज्ञापन
दादुपुर निवासी लोकेश शिशौदिया ने बताया कि भाई राजाराम उर्फ राजीव का गांव के बाहर क्लीनिक है। गुरुवार सुबह 8 बजे एक युवक क्लीनिक पर मरीज के लिए नंबर लिखवाने पहुंचा। उसने मास्क नहीं पहना था। क्लीनिक पर मौजूद स्टॉफ ने उससे मास्क पहनकर आने को कहा तो वह भड़क गया और अभद्रता करने लगा। इस पर स्टॉफ ने उसे बाहर कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि एक घंटे के बाद आरोपी पांच लोगों के साथ क्लीनिक पहुंचा और हाथ में पिस्टल लहराता अंदर घुस गया। आरोपी स्टॉफ गाली गलौज करते हुए बोला कि मुझे पहचान लो, आगे से ध्यान रखना नहीं तो जान से मार दूंगा। इसके बाद आरोपियों में से एक परमजीत ने क्लीनिक के बाहर हवाई फायरिंग कर दी और फरार हो गए।
विज्ञापन
क्लीनिक स्टॉफ ने उसे पहचान लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए परमीत के साथी राहुल कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। एडीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। परमीत और अन्य की तलाश की जा रही है। सभी पर गुंडा एक्ट व जिलाबदर की कार्रवाई की जा रही है।