{"_id":"6892278446a8d2c554002923","slug":"two-men-death-in-cab-grnoida-news-c-1-gnd1002-3252176-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कैब में मृत मिले दोनों लोगों का हुआ अंतिम संस्कार, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कैब में मृत मिले दोनों लोगों का हुआ अंतिम संस्कार, जांच जारी
विज्ञापन
कैब में दो लोगों की मौत मामला
- मंगलवार को हुआ दोनों का पोस्टमार्टम, रिपोर्ट का अभी इंतजार
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित एनआईबी के पास सोमवार को कैब में मृत मिले दोनों लोगों का मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। मंगलवार को दोनों का पोस्टमार्टम किया गया और इसके बाद दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वहीं परिजनों ने भी अभी तक पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर-62 में सड़क पर खड़ी कैब में खोड़ा निवासी 27 वर्षीय सचिन व 50 वर्षीय लक्ष्मी शंकर का शव मिला था। दोनों के शव कार में अगली व पिछली सीट पर पड़े मिले थे। आशंका जताई जा रही है कि दोनों के दम घुंटने से मौत हुई है। जांच में पता चला कि रविवार को दोनों घर से निकले थे लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे तब सचिन को उसकी पत्नी ने कई बार फोन किया। लगातार रिंग होने के बाद भी फोन नहीं उठाने पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई तब परिजनों ने सचिन को ढूंढना शुरू किया था। इसके बाद सोमवार दोपहर को दोनों का शव कार में मिला था।