फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two men arrested for stealing vehicles from Delhi and changing their registration numbers in Meerut

Noida News: दिल्ली से गाड़ियां चुराकर मेरठ में बदलते थे नंबर, दो दबोचे

Wed, 15 Oct 2025 08:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 08:44 PM IST
विज्ञापन
Two men arrested for stealing vehicles from Delhi and changing their registration numbers in Meerut
कई राज्यों में करते थे सप्लाई, आरोपियों के पास से चोरी की क्रेटा गाड़ी बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी से लग्जरी गाड़ियां चुराकर मेरठ में नंबर बदलने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पूर्वी जिला के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड (एएटीएस) ने गिरोह के बदमाश सतीश (37) और मनोज (36) को गिरफ्तार किया है। आरोपी गाड़ियों को अन्य राज्यों में बैठे रिसीवर को बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक क्रेटा गाड़ी व अन्य सामान बरामद किया है। सतीश के खिलाफ 26 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस को तीसरे साथी आरिफ की तलाश है।

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि काफी समय से एएटीएस की टीम वाहन चोरों पर नजर रख रही थी। इसी कड़ी में पुलिस ने पूर्वी दिल्ली से सतीश और मनोज को दबोच लिया। सतीश ने बताया कि वाहन चोरी में वह कई बार जेल जा चुका है। साथी मनोज व आरिफ के साथ मिलकर उसने कई गाड़ियां चुराकर अलग-अलग राज्यों में बेची हैं। आरोपी दिल्ली से वाहन चुराकर मेरठ ले जाते थे। यहां गाड़ियों की नंबर प्लेट, इंजन व चेसिस नंबर बदलकर अलग-अलग राज्यों में बैठे रिसीवरों के हवाले कर देते थे। आरोपियों के पास से बरामद क्रेटा पांडव नगर से 22 अगस्त को चुराई गई थी। पुलिस पूछताछ कर चोरी की गईं गाड़ियों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article