फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two MCD members to be elected unopposed in DDA

Noida News: डीडीए में एमसीडी के दो सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होंगे

Thu, 14 Aug 2025 08:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 08:36 PM IST
विज्ञापन
Two MCD members to be elected unopposed in DDA
नई दिल्ली। एमसीडी के दो पार्षदों का डीडीए में प्रतिनिधि सदस्य के रूप में निर्विरोध चयन तय हो गया है। वार्ड 219 से भाजपा पार्षद बीएस पंवार और वार्ड 116 से आप पार्षद कृष्णा देवी राघव ने नामांकन दाखिल किया है। एमसीडी से दो पार्षद डीडीए में सदस्य भेजे जाते हैं। भाजपा व आप पार्षदों की संख्या के मद्देनजर उनका एक-एक पार्षद डीडीए का सदस्य बन सकता है। इस कारण दोनों दलों ने अपने एक-एक पार्षद का नामांकन पत्र दाखिल कराया है। मेयर राजा इकबाल सिंह ने बताया कि 21 अगस्त को अरुणा आसफ अली सभागार में होने वाली साधारण सभा में दोनों का चुनाव निर्विरोध होगा। वहीं, नेता सदन प्रवेश वाही ने कहा कि भाजपा और आप दोनों अपने-अपने अनुपात में एक-एक सदस्य नामित कर रहे हैं जिससे निर्विरोध चयन सुनिश्चित है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed